{"_id":"5de7fbef8ebc3e5491427970","slug":"camper-water-owner-bhiwani-news-rtk5308040101","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरओ प्लांट संचालकों में हड़ताल को लेकर विवाद, एक-दूसरे के कैंपर का पानी बिखेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरओ प्लांट संचालकों में हड़ताल को लेकर विवाद, एक-दूसरे के कैंपर का पानी बिखेरा
विज्ञापन
01 फोटो सराय चौपटा में खाली कैंपरों के साथ विरोध प्रदर्शन करते हुए दुकानदार।
- फोटो : Bhiwani
बुधवार सुबह करीब 15-20 युवाओं की टोलियों ने एक के बाद एक शहर के घंटाघर बाजार, बिचला बाजार, नया बाजार, सराय चौपटा, हांसी गेट मार्केट क्षेत्र में दुकानों के बाहर रखे गए पानी के कैंपरों का पानी सड़क पर बिखेर दिया। दुकानदारों ने यह सब देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस पीसीआर भी मौके पर पहुंची और पानी बिखेर रहे युवाओं से भी कहासुनी हुई।
दरअसल आरओ प्लांट संचालकों का एक पक्ष मंगलवार को आरटीओ द्वारा चार-पांच गाड़ियों को चालान काट इंपाउंड किए जाने के विरोध में हड़ताल कर रहा था। जबकि हड़ताल में शामिल नहीं होने वाले आरओ प्लांट संचालकों ने पानी की सप्लाई की तो दूसरे पक्ष ने पानी बिखेर दिया। पानी बिखेरे जाने पर दुकानदारों ने भी रोष जताया और पानी बिखेरने वालों पर कार्रवाई की मांग की। वीरवार को भी एक पक्ष ने हड़ताल का आह्वान किया है और इससे पानी के कैंपरों की सप्लाई प्रभावित हो सकती है।
बता दें कि सुबह नौ बजे कुछ दुकानदार भी दुकान खोल चुके थे। ऐसे में उन्होंने पानी बिखेरने वाले युवकों को रोकने का प्रयास किया तो उनके साथ भी झगड़ा हुआ। जिसके बाद दुकानदारों ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। एक पुलिस पीसीआर पहुंची, उस समय उक्त युवक हांसी गेट पर कैंपरों का पानी बिखेर रहे थे। यहां पुलिस कर्मचारियों के साथ भी विवाद हुआ। कैंपर बिखेर रहे युवकों ने पुलिस को स्पष्ट कहा कि उनके कैंपर हैं और वे पानी बिखेर रहे हैं। जिस कारण पुलिस भी ज्यादा कुछ नहीं कर पाई।
विज्ञापन
दुकानदारों ने नारेबाजी कर जताया रोष : सराय चौपटा में पानी बिखेरे जाने के विरोध में दुकानदार एकत्रित हुए और रोष जताया। साथ ही पानी बिखेरने वालों पर कार्रवाई की मांग की। दुकानदार मोहन लाल भृगु, भरत शर्मा, नरेश, सुरेंद्र आदि ने बताया कि आरओ प्लांट संचालकों के आपसी विवाद में अब उनके समक्ष पानी की समस्या बन गई है। हड़ताल में किसी के शामिल होने न होने के लिए मजबूर करना गलत है। ऐसे में पानी बिखेरने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए। इसकी लिखित शिकायत भी की जाएगी।
आरओ प्लांट संचालकों में चला चूहे-बिल्ली का खेल : आरओ प्लांट संचालकों के एक पक्ष की हड़ताल और दूसरे पक्ष द्वारा कैंपर सप्लाई करने के निर्णय के चलते आरओ प्लांट संचालकों में बुधवार को चूहे-बिल्ली का खेल चला। एक पक्ष छिपते हुए कैंपर सप्लाई कर रहा था तो दूसरा उन्हें रोकने के प्रयास में शहर के बाजारों में दौड़ रहा था।
एक पक्ष ने बैठक कर लिया हड़ताल का निर्णय, दूसरा पक्ष मजबूर : आरओ प्लांट संचालकों के एक पक्ष ने आरटीओ कार्यालय के विरोध में वीरवार को भी हड़ताल करने का आह्वान किया है। हालांकि कोई भी खुलकर सामने नहीं आ रहा है। दूसरा पक्ष मजबूर नजर आ रहा है। एक आरओ प्लांट संचालक ने बताया कि वे हड़ताल में शामिल नहीं है मगर सप्लाई करने पर उन्हें गाड़ियों की हवा निकालने की चेतावनी दी गई है। अब डर ये है कि गाड़ियों में कोई और नुकसान न कर दें। इसलिए अभी तय नहीं किया है कि वीरवार सुबह की सप्लाई करेंगे या नहीं।
शहर में सप्लाई होते है 5000 से ज्यादा कैंपर : शहरभर में करीब 25 आरओ प्लांट संचालकों द्वारा 5000 से ज्यादा पानी के कैंपर हर रोज शहर के विभिन्न बाजारों में सप्लाई किए जाते हैं।
पुलिस कंट्रोल रूम में किसी दुकानदार ने बाजारों में रखे पानी के कैंपर का पानी बिखेरे जाने की शिकायत की थी। जिस पर पीसीआर पहुंच गई थी। बाद में मैं भी वहां गया था। दुकानदार पानी बिखेरे जाने की बात तो कह रहे थे मगर किसी ने लिखित शिकायत नहीं दी। शिकायत मिलेगी तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
हरिओम, एसएचओ, शहर थाना