फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Campaign slow, clever monkeys are not getting trapped in cages

Bhiwani News: अभियान धीमा, चालाक बंदर नहीं फंस रहे पिंजरे में

Mon, 13 Jan 2025 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 13 Jan 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Campaign slow, clever monkeys are not getting trapped in cages
 शहर में एजेंसी की ओर से लगाए गए पिंजरे में फंसे बंदर। 
चरखी दादरी। एकतरफ शहरी में बंदरों के काटने के मामले बढ़ रहे हैं तो दूसरी ओर बंदर पकड़ो अभियान कछुआ गति से चल रहा है। डेढ़ माह के अंदर एजेंसी शहर से 150 ही बंदर पकड़ पाई है। हालांकि, बीच में करीब 10 दिन अभियान बंद रहा और एक सप्ताह पहले ही इसे दोबारा शुरू किया गया है।
विज्ञापन

मौजूदा समय में अभियान को गति देने की जरूरत है। अधिकारियों की मानें तो चालाक बंदर एजेंसी के पिंजरे में आसानी से नहीं फंस रहे। शहर में करीब 600 से ज्यादा बंदर घूम रहे हैं। इस संख्या को देखते हुए नगर परिषद के अधिकारियों ने बंदर पकड़ो अभियान का टेंडर आमंत्रित किया था। दिसंबर में अधिकारियों ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर धरातल पर मुहिम शुरू करवा दी थी। इसके बाद एजेंसी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पिंजरा लगाकर 150 बंदर पकड़ चुकी है।
विज्ञापन

हालांकि, जिस क्षेत्र में एक बार पिंजरा लगा दिया जाता है तो वहां दोबारा रखने पर बंदर पिंजरा के पास भी नहीं आ रहे हैं। अधिकारियों का तर्क है कि यही कारण है कि अभियान की गति थोड़ी धीमी है। उनका दावा है कि अब अभियान को गति दी जाएगी और प्रयास रहेगा कि 15 फरवरी तक शहर से सभी बंदर पकड़वाकर बाहर वन क्षेत्र में छुड़वा दिए जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन क्षेत्रों से पकड़े गए हैं बंदर
एजेंसी अब तक कोर्ट परिसर, बस स्टैंड क्षेत्र, बाला वाला मंदिर क्षेत्र, काठमंडी, प्रेमनगर, एमसी कॉलोनी, घिकाड़ा रोड आदि क्षेत्रों में पिंजरा लगाकर बंदरों को पकड़ चुकी है। अब पुराना शहर समेत वार्ड-10, वार्ड-17, वार्ड-10, वार्ड-8, वार्ड-9, वार्ड-10, वार्ड-11, वार्ड-12 आदि में एक-एक कर पिंजरे लगाकर अभियान को गति दी जाएगी।



एजेंसी अब तक करीब 150 बंदर पकड़ चुकी है। प्रयास है कि 15 फरवरी तक शहर से सभी बंदर पकड़वा दिए जाए। इसके लिए एजेंसी को मुहिम को तेज करने के निर्देश दे दिए हैं।
- राजेश कुमार, सीएसआई, नगर परिषद


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed