{"_id":"5db72ec38ebc3e939d46c468","slug":"byke-one-die-truck-bhiwani-news-rtk5249884126","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित ट्रक ने अलग-अलग बाइक सवार दो युवकों को कुचला, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित ट्रक ने अलग-अलग बाइक सवार दो युवकों को कुचला, एक की मौत
विज्ञापन
अनियंत्रित ट्रक ने अलग-अलग बाइक पर सवार दो युवकों को कुचल दिया और मौके से फरार हो गया। इनमें से एक घायल ने हिसार के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया वहीं दूसरे युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे की सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हिसार जिला सामान्य अस्पताल में मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया वहीं ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस को दिए बयान में खानक निवासी 35 वर्षीय ईश्वर ने बताया कि 26 अक्तूबर की रात साढ़े दस बजे वह किसी कार्य से सोलर प्लांट रतेरा रोड खानक में गया हुआ था। उसका भाई नरेश उसे लेने के लिए बाइक लेकर आ रहा था। जब नरेश उसके समीप पहुंचा तो खानक की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसके भाई की बाइक को पीछे से टक्कर मार दी और फिर उसे कुचलते हुए ट्रक भगाते हुए आगे बढ़ गया। इसी दौरान ट्रक चालक ने थोड़ी दूर जाने के बाद दूसरी बाइक से जा रहे एक अन्य युवक को भी टक्कर मार दी। ट्रक चालक दोनों हादसों के बाद वहां से फरार हो गया। ईश्वर ने अपने पड़ोसी पवन के पास फोन मिलाकर गाड़ी मंगवाई और फिर अपने भाई नरेश व अन्य घायल युवक को लेकर हिसार के एक निजी अस्पताल पहुंचे। जहां पर उपचार के दौरान उसके भाई नरेश को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद उसके भाई के शव को हिसार के जिला सामान्य अस्पताल लाया गया। वहीं दूसरे घायल की पहचान रतेरा निवासी सुनील के रूप में हुई। जिसकी हालत भी गंभीर बनी हुई थी। तोशाम पुलिस ने हादसे की सूचना मिलने के बाद हिसार अस्पताल पहुंचकर मृतक नरेश के शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने ईश्वर के बयान दर्ज कर ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज किया है।