{"_id":"7067e328a86726c6ab3af20460cc9aa1","slug":"by-strangulation-murder-of-egyptian-masonry","type":"story","status":"publish","title_hn":"गला घोंट कर चिनाई मिस्त्री की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गला घोंट कर चिनाई मिस्त्री की हत्या
भिवानी
Updated Sun, 15 Jun 2014 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव महराणा में अज्ञात लोगों ने चिनाई मिस्त्री की गला घोंटकर हत्या कर शव खेतों में फेंक दिया। खेतों में शव की सूचना मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए दादरी के सामान्य अस्पताल लेकर आई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
शनिवार सुबह गांव महराणा के खेतों में भवन निर्माण कारीगर रघुबीर सिंह का शव उधर से गुजरने वाले किसी व्यक्ति ने देखा। उसने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और परिजनों के साथ पोस्टमार्टम के लिए चरखी दादरी के सरकारी अस्पताल लेकर आई। उसके शरीर पर चोटों के निशान थे और गले पर भी चोट के निशान बने थे।
विज्ञापन
मृतक के भाई दलबीर सिंह ने पुलिस बयान में बताया कि रघुबीर चिनाई मिस्त्री का कार्य करता था। शुक्रवार को वह चरखी दादरी जाने की बात कहकर घर से निकला था। शाम तक घर वापस नहीं लौटा तो परिजनाें को चिंता हुई। इसी बीच गांव के खेतों के समीप से गुजरे रहे ग्रामीणों ने रघुबीर का शव पड़ा देखा।
विज्ञापन
पैंट से ही घोंटा गया गला
मृतक के परिजनों और पुलिस के अनुसार रघुबीर के गले में उसकी ही पैंट मिली। पैंट का फंदा बनाया गया था। उन्होंने आशंका जताई कि पैंट से गला घोंट कर रघुबीर की हत्या की गई है। इस हत्याकांड की जांच कर रहे सदर थाना एएसआई सुरजीत सिंह ने बताया कि मृतक के भाई दलबीर के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला लगता है। पुलिस हर पहलू से जांच करेगी। फिलहाल पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई पुलिस जल्द ही इस मामले की तह तक पहुंच कर हत्यारों को ढूंढ निकालेगी।