फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   By security personnel in emergency bandage

इमरजेंसी में सुरक्षा कर्मी ने की मरहम-पट्टी

Sun, 23 Nov 2014 12:04 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी Updated Sun, 23 Nov 2014 12:04 AM IST
विज्ञापन

जिला अस्पताल की इमरजेंसी में चिकित्सक और स्टाफ नर्स होने के बावजूद सुरक्षा कर्मी द्वारा एक मरीज की मरहम पट्टी करने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


शनिवार रात करीब नौ बजे अलग-अलग सड़क हादसों के घायल तीन युवक अस्पताल पहुंचे। यहां चिकित्सक ने पर्ची देख इलाज लिख दिया और स्टाफ नर्स को इंजेक्शन और मरहम पट्टी के निर्देश दिए। इसी दौरान वेंटिलेटर पर भर्ती एक मरीज की स्थिति देखने में चिकित्सक व स्टाफ नर्स व्यस्त हो गए और इमरजेंसी की ओटी में भर्ती मरीज को भूल गए।
विज्ञापन


 वहां मौजूद सुरक्षा कर्मी ने ही घायलों की मरहम पट्टी की। ऐसा पहली बार नहीं अक्सर सामान्य अस्पताल की माइनर ओटी में सुरक्षा कर्मियों, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को मरीजों की मरहम पट्टी करते देखा जा सकता है। इतना ही नहीं, कुछ प्राइवेट लैब के कारिंदे भी सामान्य अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचकर मरीजों को मरहम पट्टी करते है। घायलों को टांके लगाने व इंजेक्शन लगाने तक से गुरेज नहीं करते। ऐसे में सवाल उठता है कि अगर किसी मरीज के साथ कुछ अनहोनी हो जाए तो इसका जिम्मेदार कौन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डा. श्रीराम सिवाच, पीएमओ सामान्य अस्पताल का कहना है कि सामान्य अस्पताल की इमरजेंसी में 24 घंटे चिकित्सक, स्टाफ नर्स, नर्सिंग स्टूडेंट्स रहती है। मरहम पट्टी का काम नर्स का है। अगर सुरक्षा कर्मी या चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मरहम पट्टी करते है तो इसकी जांच करवाई जाएगी और लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी।’’



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed