{"_id":"699f4d3bd918083eae064326","slug":"bustling-footpath-markets-during-the-festive-season-increased-trade-in-colours-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-147319-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: त्योहारी सीजन में फुटपाथ पर गुलजार बाजार, रंगों का बढ़ा कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: त्योहारी सीजन में फुटपाथ पर गुलजार बाजार, रंगों का बढ़ा कारोबार
विज्ञापन
शहर के घंटाघर बाजार में सड़क किनारे पिचकारी, रंगों की स्टाल।
भिवानी। त्योहारी सीजन में फुटपाथ पर गुलजार बाजार और रंगों का बढ़ता कारोबार नजर आने लगा है। शहर के फुटपाथों पर होली के रंगों और पिचकारियों की स्टालें सज गई हैं। हालांकि अभी त्योहार की पूरी रौनक नहीं दिख रही लेकिन सजे रंग राहगीरों का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं।
शहर के नेहरू पार्क के सामने स्टाल लगाने वाले दिनेश और महेंद्र कुमार ने बताया कि वे हर साल होली पर रंगों और पिचकारियों की स्टाल लगाते हैं। आमतौर पर त्योहार से करीब दस दिन पहले दुकान सजा लेते हैं लेकिन इस बार सप्ताह भर पहले ही स्टाल लगाई है। फिलहाल रंगों की बिक्री अधिक नहीं है मगर होली से तीन दिन पहले कारोबार में तेजी आने की उम्मीद है।
बाजार में छोटे बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए अलग-अलग प्रकार की पिचकारियां उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि नगर परिषद और जिला प्रशासन फुटपाथ पर लंबे समय तक स्टाल लगाने की अनुमति नहीं देता। वहीं बीरमती, कमलेश, दीपिका और मोनिका का कहना है कि होली पर बच्चे पिचकारी की जिद करते हैं। मौसम में अचानक बदलाव आया है और ठंडे पानी के संपर्क में आने से बीमार होने का डर बना रहता है। उनका सुझाव है कि बच्चों को हर्बल रंग ही खेलने के लिए दिए जाएं क्योंकि पक्के रंगों से त्वचा पर बुरा असर पड़ सकता है।