{"_id":"5f4bf0418ebc3e175d11e693","slug":"businessmen-meeting-shops-close-bhiwani-news-rtk57122759","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह थी विरोध की तैयारी, बंद रद्द होने पर व्यापारियों ने मनाई खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह थी विरोध की तैयारी, बंद रद्द होने पर व्यापारियों ने मनाई खुशी
विज्ञापन
सुबह बैठक के दौरान सरकार के खिलाफ रोष जताते शहर के व्यापारी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : Bhiwani
कोविड-19 के चलते प्रदेश सरकार ने सोमवार-मंगलवार को बाजार बंद का निर्णय लिया तो व्यापारियों, दुकानदारों ने बैठक कर रोष जताया और सरकार के विरुद्ध बाजार खोलने का निर्णय लिया। लेकिन जैसे ही सूचना आई कि बंद का निर्णय रद्द हो गया है तो इसके बाद व्यापारियों, दुकानदारों के चेहरों पर खुशी छा गई। सोमवार-मंगलवार के बंद के फेर में रविवार को छुट्टी के दिन भी शहर के सारे बाजार सामान्य दिनों की भांति खुले रहे।
उल्लेखनीय है कि 28 अगस्त को प्रदेश सरकार ने अधिसूचना जारी की थी कि कोविड-19 के चलते सोमवार-मंगलवार को शहर के बाजार बंद रहेंगे। जिसका व्यापारी और दुकानदार विरोध कर रहे थे। व्यापारियों ने शनिवार को शहर में प्रदर्शन कर सरकार का पुतला भी जलाया। इसी मुद्दे पर रविवार सुबह नगर व्यापार मंडल के बीटीएम चौक स्थित कार्यालय में बैठक हुई। जिसमें फैसले पर रोष जताते हुए बंद के आदेशों के बावजूद दुकानें खोलने की रूपरेखा तैयार की और प्रशासन की सख्ती के बावजूद भी दुकानदारों ने डंडे के आगे डटकर खड़ा होने का ऐलान किया। बैठक अभी चल ही रही थी कि सूचना आई कि कोविड-19 की अनलॉक-4 की गाइलाइन में बंद को रद्द कर दिया गया है। बताया गया कि गृहमंत्री अनिल विज का ट्वीट आया है कि सोमवार और मंगलवार को दुकानें बंद नहीं रहेंगी। इसके बाद व्यापारियों ने खुशी मनाई।
नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष भानु प्रकाश ने कहा व्यापारियों संबंधित फैसले लेते समय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्यों को शामिल किया जाए। इस अवसर पर गिरधारी लाल मेहता, प्रेम धमीजा, सुनील तंवर, दीपक जांगड़ा, अतुल रोहिल्ला, सुरेंद्र जिंदल, प्रदीप सोनी, रमेश जुनेजा, ईश्वर छाबड़ा, लेखराज हलवाई, राज रतन कसेरा, मोहनलाल भर्गु, प्रवीण नारंग, राजकमल कबाड़ी, रामअवतार देवसरिया उपस्थित थे।