{"_id":"5f2ef1598ebc3e6a856a35e0","slug":"businessman-old-man-die-bhiwani-news-rtk5679263160","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पॉजिटिव व्यापारी और बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पॉजिटिव व्यापारी और बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित मरीज की मौत के बाद अंतिम संस्कार करते हुए नगर परिषद कर्मचारी। संवाद न्यूज एजेंस?
- फोटो : Bhiwani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस का संक्रमण अब जानलेवा बनता जा रहा है। सोमवार को बुजुर्ग महिला की मौत के बाद शनिवार को लाल मस्जिद नजदीक दादरी गेट के एक 34 वर्षीय युवा व्यापारी की मौत हो गई। वहीं स्टेट पोर्टल से हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के एक बुजुर्ग की मौत की सूचना आई है, जो कि हिसार के एक अस्पताल में उपचाराधीन था। उसकी पांच अगस्त को मौत हो चुकी है और छह को इसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। अब जिले में मरने वाले कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा आठ तक पहुंच गया है।
वहीं जिले में शनिवार को भी 11 नए कोरोना पॉजिटिव केस आए। अब पॉजिटिव केसों का आंकड़ा 851 तक पहुंच गया है। इनमें एक्टिव केस 69 हैं। 774 ठीक हो चुके हैं। शनिवार को भी 550 सैंपल जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजे गए। दो कोरोना पॉजिटिव ठीक भी हुए।
बुजुर्ग माता और परिवार का इकलौता सहारा था युवा व्यापारी
लाल मस्जिद क्षेत्र से 34 वर्षीय युवा व्यापारी की कोरोना से मौत हुई है। युवा व्यापारी का 31 जुलाई को सैंपल लिया गया था और एक अगस्त को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। शरीर में दर्द और तबीयत बिगड़ने पर उसे दो अगस्त को हिसार के जिंदल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां शुक्रवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे उसकी मौत हो गई। दोपहर बाद तक स्वास्थ्य विभाग की टीम हिसार से उसका शव लाने की तैयारी कर रही थी। युवा व्यापारी के पिता का पहले ही निधन हो चुका है और वह परिवार का इकलौता सहारा था। उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं जबकि बुजुर्ग मां बाहर रहती है। जो सूचना के बाद भिवानी के लिए रवाना हुई। उसकी मां अपनी बेटी से मिलने कनाडा गई थी। युवा व्यापारी की भिवानी के पुराना बस स्टैंड, यमुनानगर और पंजाब में दुकानें हैं। वह ऑनलाइन सामान की डिलिवरी करवाता है।
विज्ञापन
मौत के बाद आई रिपोर्ट पॉजिटिव
पुराना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से एक 85 वर्षीय बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव की मौत की सूचना स्टेट पोर्टल से आई है। बुजुर्ग को परिजनों ने तबीयत खराब होने पर सीधे हिसार के सीएमसी अस्पताल में दाखिल करवाया था। जहां तीन अगस्त को उनका सैंपल लिया गया। जिसकी छह अगस्त को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मगर बुजुर्ग की पांच को मौत हो गई और परिजनों ने भिवानी में उनका अंतिम संस्कार भी कर दिया। शनिवार को स्टेट पोर्टल से जानकारी आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम बुजुर्ग के घर पहुंची तो मौत की सूचना और अंतिम संस्कार की सूचना मिली।
कब-कब हुई पॉजिटिव की मृत्यु
- 15 जून : ट्रांसपोर्टर के यहां काम करने वाले पाथरवाली के 36 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव युवक की अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। युवक नोएडा से 13 जून को अपने गांव आया था। 14 जून को उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
- 17 जून : बड़ेसरा गांव की करीब 60 वर्षीय महिला की अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हुई। महिला लंबे समय से दिल्ली में रह रही थी और तबीयत बिगडने उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां उनका कोरोना सैंपल पॉजिटिव मिला। वहीं उपचार के दौरान उनकी मौत हुई।
- 19 जून : पतराम गेट क्षेत्र से कोरोना पॉजिटिव सर्राफा व्यापारी का निधन। उन्हें हार्ट संबंधित समस्याएं भी थी और लंबे समय से इलाज चल रहा था।
- पांच जुलाई : नाथुवास में 45 वर्षीय व्यक्ति की पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हुई। व्यक्ति की गुर्दे खराब होने, सांस लेनेमें तकलीफ संबंधित समस्या भी थी।
- 15 जुलाई : भैणी ठाकरान वासी करीब 75 वर्षीय व्यक्ति की पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हुई। वह कैंसर से भी पीड़ित थे।
- 03 अगस्त : नया बाजार क्षेत्र की एक कॉलोनी से 62 वर्षीय महिला की रात को अचानक तबीयत बिगड़ी और बीपी हाई होने के बाद दम तोड़ दिया। महिला को एक सप्ताह पहले टाइफाइड हुआ था।
- 08 अगस्त : दो की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। लाल मस्जिद क्षेत्र के युवा व्यापारी 34 वर्षीय युवक जिंदल अस्पताल में मौत हुई। वहीं हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से 85 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हुई। बुजुर्ग की मौत पांच अगस्त को हिसार के सीएमसी अस्पताल में हुई थी। अब राज्य पोर्टल से इसकी सूचना आई है।
11 और मिले कोरोना पॉजिटिव
जिले में शनिवार को सुबह 7 नए कोरोना पॉजिटिव के केस सामने आए हैं। जिनमें से सरोगियान ढाणी से पांच, पटेल नगर और गांव दिनोद से एक-एक कोरोना पॉजिटिव है। वहीं देर शाम आई रिपोर्ट में चार पॉजिटिव मिले, जिनमें विजय नगर से 52 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर 13 में 53 वर्षीय महिला, सराय चौपटा से 30 वर्षीय महिला, सेक्टर 13 वासी 31 वर्षीय युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
नए मिले संक्रमितों की हिस्ट्री
- एक ही परिवार के पांच संक्रमित : सरोगियान ढाणी घंटाघर से एक ही परिवार के पांच सदस्यों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनकी घंटाघर पर किराने की दुकान है। पॉजिटिव आए लोगों में 67 वर्षीय महिला, 71 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति, 19 वर्षीय लड़की, 48 वर्षीय व्यक्ति और 21 वर्षीय युवक शामिल है।
- छह वर्षीय बच्ची : पटेल नगर से एक छह वर्षीय बच्ची की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह पढ़ती है। वह पॉजिटिव के संपर्क में आई है।
- छात्र मिला पॉजिटिव : गांव दिनोद से 20 वर्षीय युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह पढ़ता है। वह पहले से आए कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आया है।
वर्जन-
दो कोरोना पॉजिटिव की मौत हुई है। अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से गठित कमेटी जांच करेगी कि इनकी मौत की असल वजह कोरोना ही है या अन्य कोई बीमारी। लोग अभी भी सावधान रखे क्योंकि कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 847 तक पहुंच गया है। जिनमें एक्टिव केस 65 है। 774 ठीक हो चुके हैं।
- डॉ. जितेंद्र कादयान, सिविल सर्जन
दो की मौत की सूचना आई है। जिसमें एक युवक लाल मस्जिद क्षेत्र से है और दूसरा बुजुर्ग हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से है। दोनों के घर स्वास्थ्य विभाग की टीम गई है और उनके संपर्क में आने वालों के सैंपल लिए गए है।
- डॉ. राजेश कुमार, को-ऑर्डिनेटर कोविड-19