फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bus start, chandigarh, bhiwani bus stand

भिवानी से चंडीगढ़ के लिए फिर शुरू हुई बस सेवा

Sat, 05 Jun 2021 11:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
bus start, chandigarh, bhiwani bus stand
भिवानी। लॉकडाउन के करीब एक माह तक बंद रहने के बाद अब भिवानी से चंडीगढ़ के लिए बस सेवा फिर शुरू हुई है। शनिवार को सवा 11 बजे भिवानी से चंडीगढ़ के लिए एक बस भेजी गई। जिसमें 25 से 30 मुसाफिर सवार हुए। इसी तरह सोमवार शाम पांच बजे से वाया महम चंडीगढ़ के लिए बस सेवा शुरू की जाएगी। पानीपत के लिए भी सोमवार से तीन बसों का संचालन शुरू होगा, जबकि शाम पांच बजे भिवानी से झोझू के लिए भी वाया नरसिंहवास बस सेवा बहाल होगी।
विज्ञापन

हरियाणा राज्य परिवहन विभाग ने शनिवार सुबह सवा 11 बजे से भिवानी से वाया जींद कैथल चंडीगढ़ के लिए बस सेवा शुरू कर दी है। कोरोना संक्रमण में लॉकडाउन की वजह से चार मई को चंडीगढ़ के लिए बस सेवा बंद कर दी थी। जबकि सोमवार सुबह पांच बजे से वाया महम चंडीगढ़ के लिए बस सेवा शुरू की जाएगी। यात्रियों की मांग पर पानीपत के लिए भी भिवानी से तीन बसों का संचालन सोमवार से होगा। इसी तरह रोजाना शाम पांच बजे वाया नरसिंहवास झोझू के लिए बस सेवा शुरू होगी। ये बस झोझू में रात्रि ठहराव करेगी। अगली सुबह यात्रियों को लेकर फिर भिवानी आएगी। सुबह सवा 11 बजे चंडीगढ़ जाने वाली बस वहीं रात्रि ठहराव भी करेगी। गौरतलब होगा कि चंडीगढ़ के लिए काफी यात्री रोजाना सफर करते हैं। बसें बंद होने से इन यात्रियों को खासी दिक्कतें हो रही थी।
विज्ञापन

वर्जन:::
बस स्टैंड से चंडीगढ़, पानीपत और झोझू के लिए बसों का रोस्टर बनाया गया है। इन बसों का शेड्यूल तैयार किया है, बाद में इन बसों का समय निर्धारित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इंद्र सिंह वर्मा, सहायक प्रबंधक बस स्टैंड भिवानी।
वर्जन:::
लॉकडाउन में बंद की गई चंडीगढ़ बस सेवा को सोमवार से बहाल किया जाएगा। सुबह पांच बजे भिवानी से चंडीगढ़ बस सेवा शुरू होगी। फिलहाल दिल्ली के लिए बसें बंद हैं। लोकल रूटों पर ही बसें चल रही हैं।
- गुलाब सिंह दुहन, महाप्रबंधक भिवानी डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed