फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bus service started from Bhiwani via Nangal Manheru to Dadri

Bhiwani News: भिवानी वाया नांगल मानहेरू से दादरी के लिए शुरू की बस सेवा

Tue, 06 Jun 2023 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 06 Jun 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Bus service started from Bhiwani via Nangal Manheru to Dadri
बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते रोडवेज महाप्रबंधक नेत्रपाल खत्री। 
भिवानी। भिवानी वाया नांगल मानहेरू से चरखी दादरी के लिए नई बस सेवा सोमवार को आरंभ की गई। बस को सोमवार शाम सवा पांच बजे डिपो महाप्रबंधक डॉ. नेत्रपाल खत्री ने झंडी दिखाकर रवाना किया। ये बस वाया ग्रामीण रूट पर शाम को दौड़ेगी। इसका रात्रि ठहराव चरखी दादरी डिपो में होगा।
विज्ञापन


भिवानी डिपो की स्थापना के बाद भिवानी से वाया कोंट, उमरावत, पूर्णपूरा, नांगल, मानहेरू, मधमाधवी, फतेहगढ़, साहूवास, घिकाड़ा से चरखी दादरी के लिए बस सेवा आरंभ की गई है। ये बस रोजाना शाम सवा पांच बजे भिवानी बस स्टैंड से रवाना होकर वाया ग्रामीण रूट चरखी दादरी पहुंचेगी। अगली सुबह साढ़े सात बजे चरखी दादरी से चलकर ये बस भिवानी आएगी। डॉ. नेत्रपाल खत्री ने बस को झंडी दिखाते हुए कहा कि वाया ग्रामीण रूटों पर यात्री सेवाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। विद्यार्थियों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो और शहर में नौकरी करने वालों के लिए भी इस बस सुविधा का लाभ मिलेगा। इस मौके पर कर्मशाला प्रबंधक इंद्रजीत सिंह सांगवान, रावत सिंह, डीआई बलजीत सिंह निमड़ीवाली, संदीप पंघाल फोरमैन, इंद्र सिंह वर्मा, सुभाष सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed