{"_id":"5f109a938ebc3e63ab02b611","slug":"burned-girl-pgi-die-bhiwani-news-rtk5643498135","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगन में सो रही दुष्कर्म पीड़ित किशोरी पर तेल उड़ेलकर जिंदा जलाया पीजीआई में तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगन में सो रही दुष्कर्म पीड़ित किशोरी पर तेल उड़ेलकर जिंदा जलाया पीजीआई में तोड़ा दम
विज्ञापन
सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में वीरवार सुबह घर के आंगन में सो रही दुष्कर्म पीड़ित नाबालिग लड़की को जिंदा जलाने का मामला सामने में आया है। गंभीर हालत में लड़की (करीब 15 साल) को परिजन बुधवार देर रात उपचार के लिए जिला सामान्य अस्पताल लेकर आए, लेकिन उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। जहां किशोरी ने वीरवार दोपहर उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर आरोपी विक्की और लक्ष्मण के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। आरोपी विक्की को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरा आरोपी फरार है।
जानकारी के मुताबिक पीड़ित लड़की ने दोनों आरोपियों के खिलाफ 13 जुलाई को सदर पुलिस थाना में दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। तब पुलिस ने आरोपी युवक और उसके फूफा पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। इस मामले में आरोपी युवक के पिता ने उसी दिन शाम को जहरीला पदार्थ निगलकर खुदकुशी कर ली थी। उस मामले में लड़की के पिता समेत पांच परिजनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज हुआ था। आरोप है कि इसकी रंजिश में आरोपियों ने तड़के साढ़े तीन बजे आंगन में सोते समय किशोरी पर पेट्रोल-डीजल उड़ेलकर आग लगा दी। लड़की के चिल्लाने की आवाज सुनकर जब परिजन जागे तो आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक किशोरी की मौत के बाद आरोपी विक्की को गिरफ्तार कर लिया गया है।
लड़की के पिता ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं, दो लड़की और एक लड़का। उसकी दूसरे नंबर की साढ़े 15 वर्षीय लड़की दसवीं कक्षा में पढ़ती थी। युवक पिछले एक साल से उसका यौन शोषण करता आ रहा था। आरोपी लड़के ने उसकी बेटी को अपनी 20 वर्षीय बहन की सहायता से बुलाया था और उसके साथ दुष्कर्म कर उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया था। इसी अश्लील वीडियो के सहारे उसकी बेटी को आरोपी ब्लैकमेल करने लगा और उसे बुलाकर जबरन दुष्कर्म करता रहा। आरोपी युवक के फूफा ने भी नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया। इसी की जानकारी बेटी ने परिजनों को दी तो 13 जुलाई को मामले की शिकायत सदर पुलिस थाना में दी गई। सदर पुलिस ने इस संबंध में लड़की की शिकायत पर आरोपी युवक और उसके फूफा पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। इससे पहले भी कई बार इस मामले में पंचायतें हुईं और लड़के की करतूत को रखा गया था। वीरवार अल सुबह करीब साढ़े तीन बजे आरोपी युवक और उसका फूफा घर आए है और आंगन में सो रही लड़की पर पेट्रोल और डीजल डालकर उसे बेरहमी से जिंदा जला दिया।
विज्ञापन
लड़की के परिजनों पर भी दर्ज है आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस
लड़की ने 13 जुलाई को दुष्कर्म, चोरी, छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने, पॉक्सो एक्ट के तहत युवक पर केस दर्ज करवाया था। युवक के पिता ने इससे आहत होकर 13 जुलाई की शाम को जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया और एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों ने आरोप लगाया था कि मृतक के छोटे लड़के पर कुछ लोगों ने झूठा केस दर्ज करवाया और अब परेशान किया था जा रहा था। पुलिस पांच के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया था।
दसवीं कक्षा में पाए थे 80 फीसदी अंक
लड़की के पिता ने बताया कि उसकी बेटी पढ़ाई में काफी होशियार थी। हाल ही में आए दसवीं कक्षा के परिणाम में उसने 80 फीसदी अंक पाए थे, लेकिन आरोपी ने उसकी बेटी से हैवानियत की और फिर उसे जिंदा जला दिया।
कोट-
तड़के साढ़े तीन बजे जैसे ही लड़की को जलाने की सूचना मिली तो मैं खुद जिला सामान्य अस्पताल पहुंचा और प्राथमिक उपचार दिलाकर लड़की को पीजीआई भिजवा दिया। उस समय हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया था, लेकिन लड़की ने पीजीआई में दम तोड़ दिया। इसके बाद विक्की व लक्ष्मण पर हत्या का केस दर्ज किया गया है।
- इंस्पेक्टर श्रीभगवान यादव, इंचार्ज सदर पुलिस थाना भिवानी