फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bullet in the leg of the main accused of firing on the businessman in the encounter

Bhiwani News: मुठभेड़ में व्यापारी पर फायरिंग के मुख्य आरोपी के पैर में लगी गोली

Mon, 24 Jul 2023 09:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 24 Jul 2023 09:54 PM IST
विज्ञापन
Bullet in the leg of the main accused of firing on the businessman in the encounter
​भिवानी:  नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती आरोपी पंकज उर्फ बाबा और राहुल। 
भिवानी (लोहारू)। भिवानी में रविवार रात 11 बजे एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम की भिवानी-लोहारू मुख्य मार्ग पर गांव लोहानी में जूई नहर के समीप बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई। पुलिस पर आरोपियों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इस दौरान पंकज के दाएं पैर में घुटनों से नीचे गोली लगी है, जबकि राहुल बाइक से फिसलकर नीचे गिरकर चोटिल हो गया। पुलिस ने दोनों को काबू कर लिया है। दोनों को भिवानी के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

लोहारू के मुख्य बाजार में बाइक सवार बदमाशों ने कपड़ा व्यापारी सुनील के बेटे यश पर शनिवार को पिस्तौल से फायरिंग कर जानलेवा हमला किया था, जिनके खिलाफ लोहारू पुलिस थाना में हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया था। डीएसपी लोहारू अशोक कुमार के मुताबिक व्यापारी के बेटे यश पर हमले में 19 साल के राहुल ने गोली चलाई थी, जबकि उसका साथी ढाणी गंगा बिशन का पंकज भी साथ था।
विज्ञापन


बता दें कि लोहारू के कपड़ा व्यापारी सुनील के बेटे यश को व्हाट्सएप कॉल से 30 लाख रुपये की रंगदारी की धमकी मिली थी। शनिवार को बाइक सवार बदमाशों ने मुख्य बाजार में इसी व्यापारी की दुकान के सामने खड़े होकर उसके बेटे यश पर जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना के बाद से शहर के लोगों में दहशत का माहौल बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव लोहानी में जूई नहर के पास पुलिस नाके पर एंटी व्हीकल थेफ्ट की टीम ने रविवार रात 11 बजे पुलिस नाका पर बाइक से आ रहे पंकज और राहुल को रोकने की कोशिश की थी, इस दौरान पुलिस पर फायरिंग कर दी गई। पंकज के दाएं पैर में गोली लगी है। राहुल बाइक से गिरकर घायल हो गया। दोनों को नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया है। उपचार के बाद दोनों को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। फिलहाल जूई पुलिस थाना में दोनों के खिलाफ हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
-एसआई सतीश कुमार प्रबंधक जूईकलां पुलिस थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed