फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bull dies due to electric shock

Bhiwani News: करंट लगने से बैल की मौत, गो सेवकों ने जताया रोष

Sat, 28 Dec 2024 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 28 Dec 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Bull dies due to electric shock
करंट लगने से मृत बैल के पास मौजूद व्यक्ति।
भिवानी। शनिवार को ग्वार फैक्टरी मार्ग बीडीपीओ कार्यालय के समीप सड़क पर पानी में बिजली का तार टूटा होने की वजह से बैलगाड़ी से जा रहे एक व्यक्ति के बैल की करंट से मौत हो गई। इसी तरह नया बाजार में एक खंभे पर बिजली मीटर में करंट आने से गाय की मौत हो गई। गो रक्षा दल भिवानी अध्यक्ष संजय परमार ने मामले की शिकायत सिविल लाइन पुलिस थाना में दी है। गो सेवकों ने गाय व बैल की मौत पर रोष जताया है।
विज्ञापन

पप्पू ने बताया कि वह बैल गाड़ी लेकर शनिवार दोपहर बाद बापोड़ा चौक से ग्वार फैक्टरी की तरफ जा रहा था। जब उसकी बैलगाड़ी बीडीपीओ कार्यालय के समीप पहुंची तो वहां सड़क पर कुछ हिस्से में पानी जमा हो गया था। जिसमें बिजली का तार टूटा पड़ा था। जैसे ही पानी के अंदर बैल पहुंचा तो अचानक नीचे गिर गया और तड़प-तड़पकर उसने अपनी करंट की वजह से जान दे दी। वह इस हादसे से बाल-बाल बचा। उसने बताया कि बिजली निगम कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से उसके बैल की मौत हुई है। उसकी जान भी मुश्किल से बची है।
विज्ञापन

वहीं नया बाजार में विष्णु की गाय की पोल पर लगे बिजली मीटर में करंट की वजह से जान चली गई। गाय की मौत की सूचना पाकर गो रक्षा दल जिला अध्यक्ष संजय परमार और उसकी टीम पहुंची। गाय का अंतिम संस्कार कराया गया वहीं इस मामले की शिकायत सिविल लाइन पुलिस थाना में दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed