{"_id":"64763ea552d2ce89800ca905","slug":"building-new-problem-old-rain-water-accumulated-in-front-of-the-main-gate-bhiwani-news-c-21-1-146175-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: भवन नया, समस्या पुरानी, मुख्य गेट के आगे जमा हुआ बारिश का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: भवन नया, समस्या पुरानी, मुख्य गेट के आगे जमा हुआ बारिश का पानी
Tue, 30 May 2023 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 30 May 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
भगत सिंह चौक के समीप नए राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भवन के आगे जमा बारिश का पानी।
भिवानी। चार साल के लंबे इंतजार के बाद भगत सिंह चौक के समीप कन्या स्कूल का नया भवन बनकर तैयार हो गया। लेकिन नए भवन के एक समस्या पुरानी है, जिसकी वजह से गेट के आगे ही बारिश का पानी जमा है। स्कूल भवन तो मुख्य सड़क के लेवल में बन गया, मगर आसपास की जगह काफी नीची है, जहां गेट के आगे ही तालाब बना है।
नए स्कूल भवन में लोहड़ नाम से राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जो फिलहाल सेक्टर 13 स्कूल की बिल्डिंग में चल रहा है। उसकी कक्षाएं जल्द ही यहां लगनी आरंभ होंगी। नए भवन में चाहरदीवारी बनी है न पानी निकासी की कोई व्यवस्था है। इसको लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बजट आ गया है। जिसके अब टेंडर लगेंगे।
भिवानी के रेलवे रोड पर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय है। शहर का एकमात्र कन्या स्कूल होने की वजह से यहां दो शिफ्टों में करीब साढ़े तीन हजार से अधिक लड़कियां छठी से बारहवीं तक शिक्षा ले रही हैं। जबकि भगत सिंह चौक पर शहर का दूसरा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बनकर तैयार हुआ है। इसमें फिलहाल लोहड़ का राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लगेगा। ये स्कूल खुद का भवन नहीं होने की वजह से पिछले कई सालों से सेक्टर 13 के स्कूल भवन परिसर में ही चल रहा था। जिस नाम से ये स्कूल है, उस इलाके की बालिकाओं को शायद अब तक इस स्कूल का कोई फायदा नहीं मिला, क्योंकि सेक्टर में चल रहा ये स्कूल पुराने शहर से करीब तीन से चार किलोमीटर दूर है। ऐसे में लोहड़ क्षेत्र की बेटियां रेलवे स्टेशन रोड वाले कन्या स्कूल में ही पहुंच रही हैं। जिस पर दो शिफ्टों में काफी दबाव है। अब पुराना कन्या स्कूल सीबीएसई बोर्ड से जुड़कर पीएमश्री के दायरे में आ जाएगा। इसके बाद नए भवन का स्कूल राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के नाम से जाना जाएगा।
विज्ञापन
द्वितीय तल तक बने हैं कमरे, डेढ़ हजार से अधिक बालिकाओं की एक साथ शिक्षा संभव
नया स्कूल का भवन द्वितीय तल तक बना है। इसमें करीब डेढ़ हजार से अधिक बालिकाओं की शिक्षा एक सत्र में संभव है। यहां बालिकाओं के लिए सीढि़यों के साथ साथ रैंप भी बना है। फिलहाल इस भवन में अब जरूरी व्यवस्थाएं जुटाने के लिए शिक्षा विभाग लगा है।
भगत सिंह चौक पर बने कन्या स्कूल के नए भवन में पीने के पानी और बिजली की व्यवस्था कराई जा रही है। यहां पर लोहड़ का कन्या स्कूल की कक्षाएं लगाई जाएंगी। चाहरदीवारी और मुख्य गेट का बजट आ चुका है। इसके जल्द टेंडर लगाकर काम शुरू कराएंगे। बालिकाओं के लिए यहां किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।
-नरेश महता, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी भिवानी।