फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Budget expenditure of crores, yet the city council could not collect public facilities for the population of 1200

Bhiwani News: करोड़ों का बजट खर्च, फिर भी 1200 की आबादी के लिए नगर परिषद नहीं जुटा पाई जनसुविधाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Mar 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Budget expenditure of crores, yet the city council could not collect public facilities for the population of 1200
भिवानी। शहर के वार्ड-10 की बैंक कॉलाेनी में नागरिकों को मूलभूत सुविधाओं के टोटे में अपना जीवन यापन करना पड़ रहा है। नगर परिषद की ओर से यहां करोड़ों रुपये खर्च किए गए हैं, लेकिन अब भी 1200 से अधिक आबादी को जनसुविधाएं नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

कॉलोनी के लोगों ने लाखों रुपये लेकर मकान बनाए हैं और वे मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशानी का सामना कर रहे हैं। यहां पर प्रशासन की ओर से नई सीवर लाइन को डाली गई, लेकिन उनका मुख्य लाइन और घरों की लाइनों से कनेक्शन नहीं किया गया, जिसकी वजह से घरों का पानी गली में ही जमा हो जाता है। कॉलोनी वासियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द इस संबंध में मूलभूल सुविधाएं प्रदान करने की अपील की है।
विज्ञापन

बैंक कॉलोनी की त्रिवेणी जोहड़ी से आगे पूर्वी छोर के घरों में बिजली, पानी की समस्या गंभीर रूप से बनी हुई है। जबकि यहां की गलियों भी खस्ता हालत में है। त्रिवेणी जोहड़ी से पूर्वी छोर के घरों की तरफ गलियों में ना तो स्ट्रीट लाइटें लगी है और ना ही पीने के सप्लाई की कोई व्यवस्था है। कच्ची गलियां होने के कारण जगह-जगह जलभराव की स्थिति है। जलभराव के कारण मच्छर पनप रहे है। एक साल पहले कॉलोनी में सीवरेज की पाइप लाइन डाली गई थी, जिसको अभी तक चालू नही किया गया है। कॉलोनी में एक हैंडपंप था, जिससे आस-पास के सभी घरों की पीने के पानी व्यवस्था होती थी। उसका भी सीवरेज की खुदाई के दौरान पानी खारा होने के कारण करीब एक साल से बंद है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में वे कई बार पार्षद को भी अवगत कराया जा चुका है। परंतु अब तक कोई समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्ट्रीट लाइटें खराब है, जिसकी वजह से सांझ होते ही पूरी गली में अंधेरा छा जाता है। इस बार में कई बार नगर पार्षद को सूचित कर चुके है मगर समस्या का समाधान नहीं हुआ। अंधेरे की वजह से कई बार बुजुर्ग व बच्चे गिरकर चोटिल हो चुके है।
- महेंद्र सिंह, त्रिवेणी मार्ग।

कॉलोनी में सिर्फ एक मुख्य सड़क बनी हुई है। इसके अलावा घरों में आने के लिए सिर्फ कच्चे रास्ते है। ऐसे में बारिश के दिनों में घरों के सामने पानी जमा हो जाता है और गर्मी में धूल उड़ती रहती है लेकिन प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।
- मूर्ति देवी, बैंक कॉलोनी।

क्षेत्र में कुछ माह पहले सीवर लाइन डाली थी, जिसके कारण हैंडपंप का पानी खरा हो गया। आस-पास में सिर्फ एक ही हैंडपंप था, जिससे पानी लेकर आते थे। अब जेब से रुपये लेकर पानी के टैंकर मंगवाने पड़ते है।

-राजबाला, बैंक कॉलोनी।

प्रशासन की ओर से मुख्य लाइन में सीवर लाइन डाली गई थी, लेकिन उनका घरों से कनेक्शन नहीं किया। ऐसे में घरों का पानी आस-पास की जगहों पर जमा हो जाता है और उनमें मच्छर पनप जाते है जोकि बीमारियों को न्यौता दे रहे है।
-सुमित्रा, बैंक कॉलोनी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed