फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   BSP state president reached to meet the victim in the case of assault on a youth

Bhiwani News: युवक से मारपीट मामले में पीड़ित से मिलने पहुंचे बसपा प्रदेश अध्यक्ष

Sat, 10 May 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 10 May 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
BSP state president reached to meet the victim in the case of assault on a youth
भिवानी। सिवानी के डीएसपी की ओर से युवक के साथ की गई मारपीट मामले में शुक्रवार को बसपा प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण जमालपुर पीड़ित युवक व उनके परिजनों से मिले। इस मामले में उन्हें न्याय मिलने तक हर संघर्ष में कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बता दें कि सिवानी के एक अस्पताल में काम करने वाले एक कर्मचारी नवरत्न ने बीते 5 मई की रात को डीएसपी जयभगवान को उनकी गाड़ी हटाने के लिए बोला था। एक पानी का टैंकर अस्पताल के साथ लगती धर्मशाला में जाना था। इस पर डीएसपी को गुस्सा आ गया तो उन्होंने अस्पताल के कर्मचारी के साथ मारपीट कर दी। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।
विज्ञापन

इसके बाद सिवानी पुलिस ने डीएसपी के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया था। इस मामले में पीड़ित युवक से मिलने शुक्रवार को बसपा प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण जमालपुर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पुलिस का कार्य आमजन की सुरक्षा करना है, लेकिन रक्षक ही भक्षक बन जाए तो आम आदमी किससे न्याय की गुहार लगाएगा। इस मामले में युवक से अत्याचार सहन नहीं किया जाएगा तथा जब तक पीड़ित को न्याय नहीं मिल जाता, वे आवाज उठाते रहेंगे।

उन्होंने पुलिस के उच्च अधिकारियों से इस मामले में शीघ्र संज्ञान लेते हुए आरोपी डीएसपी को तुरंत प्रभाव से सस्पैंड किए जाने की मांग की, ताकि वे न्याय की प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न कर सकें। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रदीप रंगा, विधानसभा प्रभारी संजय हालुवास, भिवानी विधानसभा अध्यक्ष राजेश सरोहा, जयभगवान नेहरा, पवन दहिया, संजय भौरिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed