{"_id":"68ebe8abcbcbd211bc0c9da0","slug":"breaking-mobile-toilets-increasing-public-problems-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-141086-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: टूटते मोबाइल शौचालय... बढ़ती आमजन की परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: टूटते मोबाइल शौचालय... बढ़ती आमजन की परेशानी
Sun, 12 Oct 2025 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 12 Oct 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
सेठ किरोड़ीमल पार्क के पास खड़ा खस्ताहाल मोबाइल शौचालय।
भिवानी। नगर परिषद द्वारा शहर में आमजन की सुविधा के लिए रखवाए गए मोबाइल शौचालय अब खस्ताहाल हो चुके हैं। कई सालों से इन्हें इधर-उधर न चलाने के कारण टायर गलकर खत्म हो चुके हैं, रिम जंग खाकर टूटने लगे हैं और पानी की टंकियां गायब हैं। पर्याप्त सुविधा न होने के कारण लोग इनका प्रयोग भी नहीं कर पा रहे हैं।
शहर के कई हिस्सों में नगर परिषद ने मोबाइल शौचालय रखवाए थे ताकि जरूरत पड़ने पर इन्हें कॉल करके शहर के अन्य हिस्सों में प्रयोग किया जा सके और शहर गंदगी मुक्त रहे। आरंभ में लोग इन्हें उपयोग करते थे लेकिन रख-रखाव समय पर न होने के कारण अब ये कबाड़ में तब्दील हो चुके हैं। टूटे हुए दरवाजे और गायब टंकियों के कारण इनका प्रयोग करना मुश्किल हो गया है।
शहर के इन हिस्सों में खड़े हैं मोबाइल शौचालय
सर्कुलर रोड पर अग्रसेन चौक, बावड़ीगेट, दादरी गेट, हनुमान गेट, हालुवास गेट क्षेत्र, सराय चौपटा चौक, सेंट्रल पार्क के समीप और लघु सचिवालय के सामने रेडीमेड टॉयलेट रखे गए हैं। इसके अलावा शहर की अलग-अलग कॉलोनियों में भी मोबाइल शौचालय खड़े हैं। लेकिन इनका रखरखाव संतोषजनक नहीं है।
विज्ञापन
नगर परिषद द्वारा शहर में लोगों की सुविधा के लिए खड़े किए गए मोबाइल शौचालय खंडहर में तब्दील हो चुके हैं। पर्याप्त सुविधाएं न होने के कारण आमजन इनका प्रयोग नहीं कर पा रहे हैं। -रोशनलाल, शहरवासी
गंदगी मुक्त शहर के लिए मोबाइल शौचालयों का प्रयोग जरूरी है। लेकिन शहर में खड़े मोबाइल शौचालय खस्ताहाल हो चुके हैं। इनका प्रयोग करना तो दूर बल्कि इनसे हादसा होने का ज्यादा खतरा बना रहता है। - रामनिवास, शहरवासी
शहर के अंदर नगर परिषद ने मोबाइल शौचालय खड़े करवाए हुए हैं। सभी शौचालयों की जल्द ही मरम्मत करवाई जाएगी। इनमें जो भी कमियां हैं उन्हें दूर कराएंगे। यदि जरूरत पड़ी तो इनकी जगह पर अन्य शौचालयों का विकल्प तैयार करवाया जाएगा। - भवानी प्रताप सिंह, चेयरपर्सन प्रतिनिधि नगर परिषद भिवानी