फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Branch promoter arrested for pretending to double the amount

रकम दोगुनी करने का झांसा देने वाली कंपनी का शाखा प्रमोटर गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Branch promoter arrested for pretending to double the amount
भिवानी। चिटफंड घोटाले में इकोनॉमिक सेल की टीम ने कंपनी के शाखा प्रमोटर मनोज कुमार सिवाड़ा को बेरी के बिसान चौक से गिरफ्तार किया है। इस मामले में कंपनी के मालिक अमृतसर पंजाब निवासी एक व्यक्ति सहित, ब्रांच मैनेजर जय शर्मा धारेडू, टीएम रोशनलाल ढाणा कलां, प्रमोटर राजेश भारद्वाज बरवाला व हरिशपाल नेगी हिसार को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना इकोनॉमिक सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सतपाल सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। सूचना के आधार पर गांव बेरी के बिसान चौक पर स्थित आरएमसी प्लांट की जांच कर आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर भी भेजा गया है। शिकायतकर्ता वीरवान पाना निवासी नरेन्द्र कुमार, राजकुमार, पवन कुमार, राजेश कुमार, राजबीर सिंह, सूबे सिंह ने बताया कि उपरोक्त आरोपियों ने शहर के पुराना बस स्टैण्ड स्थित क्राउन प्लाजा में किम फ्यूचर विजन सर्विस एंड नेटर कमर्शियल लिमिटेड के नाम से कार्यालय खोला गया था। सैकड़ों लोगों से पांच साल में पैसे दुगने करने लालच देकर 10 करोड़ रुपये का निवेश करवाया था। उसके बाद ये आरोपी कार्यालय को बंद करके भूमिगत हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed