{"_id":"654deff4188e9064df00a2c5","slug":"brakes-failed-of-roadways-bus-going-from-bhiwani-to-narnaul-and-collided-with-canter-coming-from-front-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: भिवानी से नारनौल जा रही रोडवेज बस के ब्रेक फेल, सामने से आ रहे कैंटर से टकराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: भिवानी से नारनौल जा रही रोडवेज बस के ब्रेक फेल, सामने से आ रहे कैंटर से टकराई
Fri, 10 Nov 2023 02:25 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 10 Nov 2023 02:25 PM IST
सार
कैंटर से रोडवेज बस की साइड से टक्कर हो गई। टक्कर के समय बस काफी धीमी थी, इसलिए बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बच गए उन्हें सिर्फ मामूली चोटें ही आई। हादसे के बाद ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। यात्रियों को ग्रामीणों ने प्राथमिक उपचार दिलाया और दूसरी बस से आगे के सफर के लिए भेजा।
विज्ञापन
मौके की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भिवानी से नारनौल जा रही रोडवेज की बस गांव हालुवास के समीप अचानक ब्रेक फेल होने की वजह से सामने से आ रहे एक कैंटर से जा टकराई। गनीमत यह रही कि इस सड़क हादसे में बस में सवार करीब 30 सवारियों को मामूली चोटें आई। जिन्हें बीच सफर में सड़क हादसे से काफी परेशानी हुई और उन्हें दूसरी बस से आगे के सफर के लिए रवाना किया। हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालातों का जायजा लिया।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार
रोडवेज बस के चालक अनुप ने बताया कि नारनौल डिपो की बस सुबह करीब साढ़े नौ बजे भिवानी बस स्टैंड से सवारियां लेकर चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और नारनौल के लिए रवाना हुई थी। हल्की बारिश हो रही थी। जब वे गांव हालुवास पहुंचे तो चालक अचानक ही बस का ब्रेक लगाने लगा, ब्रेक काफी कमजोर था और बारिश से सड़क पर फिसलन बनी थी।
विज्ञापन
इस वजह से सामने से आ रहे कैंटर से रोडवेज बस की साइड से टक्कर हो गई। टक्कर के समय बस काफी धीमी थी, इसलिए बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बच गए उन्हें सिर्फ मामूली चोटें ही आई। हादसे के बाद ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। यात्रियों को ग्रामीणों ने प्राथमिक उपचार दिलाया और दूसरी बस से आगे के सफर के लिए भेजा। दो वाहनों की टक्कर की वजह से भिवानी-चरखी दादरी मार्ग पर गांव हालुवास के समीप वाहनों का भी लंबा जाम लगा। बाद में यात्रियों और ग्रामीणों ने ही धक्का लगाकर कैंटर में फंसी बस को धकेला।
विज्ञापन
हादसे के दौरान रोडवेज बस का गेयर बॉक्स भी टूट गया। रोडवेज चालक ने बताया कि इस हादसे में कोई यात्री गंभीर घायल नहीं हुआ है। बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के साथ साथ गेयर बॉक्स भी टूट गया है। हादसे की जानकारी रोडवेज अधिकारियों को भी दी गई। संवाद