{"_id":"66ce08f5fae1fcda7708d3c9","slug":"boys-won-in-state-level-handball-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-122246-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: राज्यस्तरीय हैंडबाल में लड़के जीते तो फुटबाल में लड़कियों ने पाया पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: राज्यस्तरीय हैंडबाल में लड़के जीते तो फुटबाल में लड़कियों ने पाया पहला स्थान
Tue, 27 Aug 2024 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 27 Aug 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। राज्यस्तरीय सीएम कप प्रतियोगिता का 24 अगस्त को पंचकूला में आयोजन किया गया। इसमें जोनल स्तर पर विजेता टीमों ने हिस्सा लिया। सीएम कप प्रतियोगिता में छह खेलों को शामिल किया गया था। इसमें भिवानी जिले से चार खेलों की टीमों ने हिस्सा लिया। इनमें हैंडबाल, फुटबाल, कबड्डी, वाॅलीबाल शामिल हैं।
इनमें से लड़कों के वर्ग में हैंडबाल की टीम ने पहला, लड़कियों के वर्ग में फुटबाल की टीम ने पहला, कबड्डी लड़कियों की टीम ने दूसरा व वॉलीबाल लड़कियों की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
जिला खेल अधिकारी सतेंद्र कुमार ने बताया कि राज्य स्तरीय सीएम कप का आयोजन पंचकूला में करवाया गया। जिसमें जिले की चार टीमों ने हिस्सा लिया था। राज्य स्तरीय सीएम कप प्रतियोगिता में जोनल स्तर पर विजेता टीमों ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
संदीप गोलागढ़ ने जीती 5,100 रुपये की कुश्ती
ढिगावा मंडी। मंगलवार को कस्बे के गोगामेड़ी मंदिर पर कुश्ती दंगल व भंडारे का आयोजन किया गया। हवन, यज्ञ के साथ भंडारे का शुभारंभ किया गया।
दंगल की पहली कुश्ती 5,100 रुपये की संदीप गोलागढ़ व दीपक जोगी ढिगावा मंडी के बीच हुई। इसमें संदीप गोलागढ़ विजय रहा। दूसरी कुश्ती 2,100 रुपये की बराबर रही। तीसरी कुश्ती 1,100 रुपये की कालिया कुड़ल बास व चौथी कुश्ती 500 रुपये की कमल फौजी श्याम कलान के नाम रही।
महिला दौड़ का पहला इनाम 1,100 रुपये में पूनम प्रथम स्थान पर रही। दूसरा इनाम 500 रुपये का प्रमिला व तीसरा इनाम 200 रुपये का पार्वती के नाम रहा। बूढ़ा दौड़ में 1,100 का पहला इनाम जगत सिंह सिंघानी के नाम रहा। दूसरा 500 रुपये का इनाम शेर सिंह के नाम व तीसरा इनाम 200 का मास्टर सतपाल बुढेड़ा के नाम रहा। इस मौके पर सरपंच धीर सिंह नेहरा, प्रधान रामकिशन शर्मा, राजू सरपंच मनफरा, श्याम सेठ, राजबीर नेहरा, कोच सुखबीर पहलवान व मास्टर अजीत, भागी लोहान, अशोक बासिया मौजूद थे।