फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   boxer vikas krishnan yadav best boxer of aiba, he is preparing for Tokya olympic

आईबा के बेस्ट बॉक्सर बने विकास कृष्णन, ओलंपिक में स्वर्णिम पंच की तैयारी

Sun, 27 Jun 2021 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
boxer vikas krishnan yadav best boxer of aiba, he is preparing for Tokya olympic
भिवानी। आईबा (अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग संघ) के बेस्ट बॉक्सर बने भिवानी के विकास कृष्णन यादव इस समय टोक्यो ओलंपिक के लिए इटली में तैयारी कर रहे हैं। बॉक्सर विकास कृष्णन यादव 69 किलोग्राम भार वर्ग में भारतीय मुक्केबाजी टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। विकास कृष्णन को 2016 के रियो ओलंपिक व 2012 के लंदन ओलंपिक का अनुभव है।
विज्ञापन

हिसार के गांव सिंघवा में कृष्ण यादव और मां दर्शना देवी के घर में पैदा हुए विकास भिवानी के वैश्य कॉलेज के विद्यार्थी हैं। आजकल उनका परिवार सेक्टर-13 में रहता है। विकास के पिता बिजली निगम में सेवाएं दे चुके हैं और मां गृहिणी हैं। विकास दुनिया के छठें नंबर के बॉक्सर हैं।
विज्ञापन

बैडमिंटन से शुरुआत पर बने अंतर राष्ट्रीय बॉक्सर
विकास ने नौ वर्ष की उम्र में ही मुक्केबाजी शुरू कर दी थी। विकास कृष्णन की माता दर्शना देवी ने बताया कि विकास बचपन में जुकाम जैसी मौसमी बीमारियां जल्द पकड़ लेती थीं। ऐसे में उन्होंने विकास को अच्छे स्वास्थ्य के उद्देश्य से बैडमिंटन खिलाना शुरू किया, परंतु विकास का रुझान धीरे-धीरे मुक्केबाजी में बन गया। उन्होंने 2010 के एशियाई यूथ चैंपियनशिप में पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल लेकर अपने आपको एक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी के रूप में स्थापित किया। इसके बाद विकास ने पीछे मुड़कर नहीं देखा तथा अंतर राष्ट्रीय स्तर पर कई मेडल देश को दिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इटली जाने से पहले परिजनों को किया मेडल का वादा
विकास की माता दर्शना देवी व पिता कृष्ण कुमार यादव का कहना है कि विकास को अनुभव की कोई कमी नहीं है। यह उनका तीसरा ओलंपिक है और विकास परिजनों को यह कहकर घर से गए है कि वे 2016 के रियो ओलंपिक में मेडल नहीं ले पाए, उसकी कमी को अब के टोक्यो ओलंपिक में पूरा करने का काम करेंगे। उन्हे कजाकिस्तान, इंग्लैंड व उजबेकिस्तान के मुक्केबाजों से अच्छी प्रतिद्वंद्विता मिलने की उम्मीद है। हालांकि परिजनों का यह भी मानना है कि किसी भी खिलाड़ी को लगातार तीन ओलंपिक खेलों में पदक के लिए खेलने का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है।

वीरवार को चुना बेस्ट बॉक्सर
आईबा ने वीरवार को विकास कृष्णन यादव को बेस्ट बॉक्सर चुना है। विकास ने देश और जिले का नाम रोशन किया है। इसके लिए विकास कृष्णन को बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं।
- संजय श्योराण, बॉक्सिंग कोच।
उपलब्धियां
- 2016 के रियो ओलंपिक व 2012 के लंदन ओलंपिक का अनुभव है।
- 2010 में ईरान में हुई एशियाई यूथ चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल।
-2011 में विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य।
- 2016 के रियो ओलंपिक व 2012 में लंदन ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया
- 2018 में कॉमनवेल्थ खेलों में गोल्ड मेडल।
- वर्ष 2018 में ही एशियाई खेलों में कांस्य पदक।
- भारत सरकार की तरफ से अर्जुन अवॉर्ड भी मिल चुका है।
- हरियाणा सरकार में वर्तमान में डीएसपी के पद पर हिसार जिला में तैनात है।
- लगातार तीसरी बार ओलंपिक क्वालिफायर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed