फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bought 9,500 quintals of millet in the market of district headquarters, 15,333 quintals of 567 farmers arrived.

Bhiwani News: जिला मुख्यालय की मंडी में 9,500 क्विंटल बाजरा खरीदा, 567 किसानों की 15,333 क्विंटल हुई आवक

Thu, 10 Oct 2024 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 10 Oct 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Bought 9,500 quintals of millet in the market of district headquarters, 15,333 quintals of 567 farmers arrived.
भिवानी। जिला मुख्यालय की मंडी में वीरवार को 9,500 क्विंटल बाजरा की सरकारी खरीद कराई गई। जबकि वीरवार को 567 किसानों की 15,333 क्विंटल बाजरा की नई आवक हुई। आवक के मुकाबले उठान धीमा होने की वजह से मंडी बाजरा से अटी पड़ी है। वहीं किसानों को बाजरा फसल रखने के लिए भी जगह नहीं मिल रही है। गेट पास को लेकर भी किसानों की लाइन लग रही है। वहीं अधिकृत कांटे पर वजन के बाद ही मंडी में किसानों के फसल के साथ वाहन पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय की मंडी में अब बाजरा की आवक तेज हो गई है। भिवानी की मंडी से अब तक करीब 21 हजार क्विंटल बाजरा उठान हो चुका है, लेकिन अभी भी मंडी में करीब 25 हजार क्विंटल से अधिक बाजरा पड़ा है। हालांकि मंडी में देर शाम तक बाजरा की सरकारी खरीद कराई जा रही है। इसके बाद रात को भराई कराई जा रही है।
विज्ञापन

सुबह तक उठान भी कराया जा रहा है। लेकिन आवक के मुकाबले उठान अभी भी धीमा ही है। मंडी में आने वाले किसानों का कहना है कि अब अधिकांश किसान अपनी बाजरा की फसल निकाल चुके हैं, जिसके बाद वे अब सीधे मंडियों का रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरवार को भिवानी जिले की अन्य मंडियों में भी किसानों के बाजरा की सरकारी खरीद हुई है। जिले की नौ मंडियों में बाजरा की सरकारी खरीद निर्धारित की गई है। जिसमें लोहारू, तोशाम, भिवानी, ढिगावामंडी, जूई मंडी सहित अन्य मंडियों में भी बाजरा की खरीद हो रही है। भिवानी मुख्यालय की मंडी में हरियाणा स्टेट वेयर हाउस कारपोरेशन द्वारा बाजरा खरीद कराया जा रहा है।

भिवानी मंडी में बाजरा की सरकारी खरीद नियमित रूप से चल रही है। खरीद के साथ ही अब तक भिवानी मंडी से करीब 21 हजार क्विंटल बाजरा उठान हो चुका है। इसी के साथ किसानों के खाते में भी भुगतान कराया जा रहा है। मंडी में आवक तेज होने के साथ ही संबंधित विभाग अधिकारियों के साथ मिलकर व्यवस्था बनाने का प्रयास भी किया जा रहा है।
- गुरुप्रकाश, इंचार्ज, सरकारी खरीद एजेंसी नई अनाज मंडी भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article