{"_id":"689ce58ec8d8bb102f034ee2","slug":"boring-station-will-be-built-in-shaheed-smarak-in-bahal-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-138200-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: बहल में शहीद स्मारक में बनेगा बोरिंग स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: बहल में शहीद स्मारक में बनेगा बोरिंग स्टेशन
Thu, 14 Aug 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 14 Aug 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
शहीद स्मारक स्थल पर बोरिंग स्टेशन का शिलान्यास करते पूर्व सैनिक। संवाद
बहल। कस्बे के लोहारू रोड स्थित भूतपूर्व सैनिक कष्ट निवारण समिति द्वारा बनाए जा रहे शहीद स्मारक स्थल पर स्व. शिवकुमार चौधरी परिवार के सहयोग से बोरिंग स्टेशन का शिलान्यास किया गया। बोरिंग का उद्घाटन समिति के संरक्षक पूर्व कर्नल ब्रह्म सिंह श्योराण बिधनोई ने किया। इस कार्य पर करीब दो लाख रुपये की लागत आएगी।
बुधवार को पूर्व सैनिक समिति से जुड़े सदस्य शहीद स्मारक स्थल पर एकत्र हुए और कर्नल ब्रह्म सिंह श्योराण के साथ बोरिंग स्टेशन का शिलान्यास किया। यह बोरिंग स्व. शिवकुमार चौधरी के पुत्र विष्णुकांत चौधरी, विक्रम चौधरी और विकास चौधरी द्वारा स्मारक में पेयजल आपूर्ति के लिए बनवाई जा रही है।
कर्नल ब्रह्म सिंह श्योराण ने चौधरी परिवार के इस योगदान की सराहना करते हुए कहा कि स्मारक में पानी की सुविधा से श्रद्धालुओं और आगंतुकों को काफी सुविधा होगी। पूर्व चेयरमैन सुशील केडिया ने श्री गोबिंद ग्रुप के चेयरमैन विष्णु चौधरी की ओर से आश्वासन दिया कि शहीदों के सम्मान में बनने वाले स्मारक के लिए भविष्य में भी हर संभव सहयोग किया जाएगा।