फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   board exam, hindi paper, students

सीनियर सेकेंडरी की हिंदी परीक्षा में पकड़े 175 नकलची

Tue, 03 Mar 2020 10:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
board exam, hindi paper, students
परीक्षा केंद्र के अंदर व गेट पर चढ़े युवा नकल करवाने का प्रयास करते हुए। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की मंगलवार से शुरू हुई सीनियर सेकेंडरी की परीक्षा में हिंदी विषयक परीक्षा में 175 नकलची पकड़े गए। पहले दिन (शैक्षिक, रि-अपीयर व मुक्त विद्यालय) हिंदी (कोर, ऐच्छिक) हिंदी (कोर) के एवज में विदेशी छात्रों के लिए अंग्रेजी विशेष विषय की परीक्षा हुई। ड्यूटी से कोताही बरतने पर प्रदेशभर में सात सुपरवाइजर ड्यूटी से रिलीव किए गए। चार परीक्षा केंद्रों की परीक्षा रद्द की गई और एक प्रतिरूपण का केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह के उड़नदस्ते ने जिला नूंह व उसके उप मंडल फिरोजपुर झिरका के परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। जहां नकल के तीन केस पकड़े। बाहरी हस्तक्षेप एवं परीक्षा की पवित्रता भंग होने के कारण परीक्षा केंद्र रावमावि नगीना-2 (बी-1) पर हुई परीक्षा रद्द की गई। अध्यक्ष के विशेष उड़नदस्ते ने परीक्षा केंद्र रावमावि काहनौर-1 (बी-1) पर नियुक्त पर्यवेक्षक विकास कुमार, टीजीटी संस्कृत अध्यापक, सैमपल एवं परीक्षा केंद्र रावमावि बबैल-1 पर नियुक्त बबीता को परीक्षा ड्यूटी में कोताही के चलते कार्यभार मुक्त किया। अध्यक्ष के विशेष उड़नदस्ते ने परीक्षा केंद्र रावमावि बीसी बाजार, अंबाला कैंट-8 में अनुक्रमांक 2001410073 का प्रतिरूपण केस दर्ज किया और केंद्र अधीक्षक को एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्रवक्ता ने बताया कि बोर्ड सचिव राजीव प्रसाद के उड़नदस्ते ने जिला झज्जर व उसके उप मंडल बेरी, रेवाड़ी जिले के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और नकल के 18 केस पकड़े। परीक्षा केंद्र राकवमावि बेरी-1 (बी-1) पर नियुक्त पर्यवेक्षक सुदेश कुमारी, कला अध्यापिका को ड्यूटी में कोताही के चलते कार्यभार मुक्त किया। विभिन्न अन्य उड़नदस्तों ने नकल के कुल 154 मामले दर्ज किए और परीक्षा की पवित्रता भंग होने के कारण राकवमावि सिसाना (सोनीपत), हरियाणा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गोहाना-7, रावमावि, पुन्हाना-3 (बी-1) परीक्षा केंद्र रद्द करने की सिफारिश की। जिस पर बोर्ड अध्यक्ष द्वारा निर्णय ले लिया गया है। इसके अतिरिक्त राकवमावि, सिसाना (सोनीपत) परीक्षा केंद्र को 7 मार्च से जेबी हाई स्कूल, दिल्ली रोड, खरखोदा-13 में शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उड़नदस्तों द्वारा परीक्षा केंद्र मारिया मंजिल स्कूल नंगली रोड, नूंह-21 पर नियुक्त पर्यवेक्षक हरिओम प्राइमरी अध्यापक, परीक्षा केंद्र रावमावि गुरुग्राम-13 बी-3 पर नियुक्त पर्यवेक्षक नीलम मेहरा, टीजीटी परीक्षा केंद्र सहीराम वमावि महम-11 (बी-1) पर नियुक्त शशी बाला, प्राइमरी अध्यापिका एवं परीक्षा केंद्र अग्रवाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल-05 (बी-1) पर नियुक्त पर्यवेक्षक साहब सिंह को ड्यूटी में कोताही के चलते कार्यभार मुक्त किया गया।

मुख्यमंत्री के आदेशों के बाद पहले दिन सभी जिलों में प्रशासन का पूरा सहयोग मिला। इसके लिए सभी का आभार। ग्राम पंचायतों से भी काफी सहयोग मिला। करीब 175 नकलची प्रदेशभर में पकड़े गए हैं। हमारा प्रयास है कि परीक्षाएं नकल रहित अकल सहित हो ताकि परीक्षार्थी जिंदगी में सफल हो सकें।
- डॉ. जगबीर सिंह, चेयरमैन, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed