फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Board Chairman inspected the marking centers of Rewari and Gurugram

Bhiwani News: बोर्ड अध्यक्ष ने किया रेवाड़ी व गुरुग्राम के अंकन केंद्रों का निरीक्षण

Fri, 03 May 2024 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 03 May 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Board Chairman inspected the marking centers of Rewari and Gurugram
अंकन केन्द्रों का निरीक्षण करते बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव।
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने शुक्रवार को रेवाड़ी और गुरुग्राम के अंकन केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि सेकेंडरी (शैक्षिक, मुक्त विद्यालय) वार्षिक एवं डीएलएड की री-अपीयर की परीक्षाओं का अंकन कार्य प्रदेशभर में बनाए गए 71 अंकन केंद्रों पर सुचारु रूप से चल रहा है। अंकन केंद्रों पर बोर्ड मुख्यालय पर स्थापित कंट्रोल रूम से बोर्ड के अधिकारी लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।
विज्ञापन

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने रेवाड़ी के सतीश पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तथा गुरुग्राम के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जैकबपुरा में स्थापित अंकन केंद्रों का निरीक्षण किया। जहां अंकन कार्य निर्बाध व सुचारू रूप से चल रहा था। उन्होंने कहा कि सभी परीक्षक परीक्षार्थियों की उत्तरपुस्तिकाओं के अंकन कार्य को पूरी पारदर्शिता व निष्पक्षता से करें और निर्धारित समय व मानक अनुसार ही कार्य का निपटान करें। डॉ. यादव ने बताया कि इसके अतिरिक्त बोर्ड उप-सचिव एवं अन्य अधिकारियों के उड़नदस्तों द्वारा प्रदेशभर में अंकन केंद्रों का निरीक्षण किया जहां अंकन कार्य सुव्यवस्थित ढंग से चल रहा था। निरीक्षण के दौरान अंकन केंद्रों पर परीक्षकों की समस्याओं से रूबरू हुए तथा तुरंत प्रभाव से समस्याओं का निपटान करते हुए अंकन कार्य समय पर पूरा करने बारे दिशा निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed