फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Blood avenged with blood over a six-year-old feud.

Bhiwani News: छह साल पुरानी रंजिश में लिया खून का बदला खून

Tue, 14 Jul 2026 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 14 Jul 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Blood avenged with blood over a six-year-old feud.
जिला नागरिक अस्पताल में मृतक के परिजनों से बातचीत करते डीएसपी व एसएचओ। 
बवानीखेड़ा। बवानीखेड़ा कस्बे में रविवार रात हत्या के बदले हत्या का खौफनाक मंजर देखने को मिला। बलजीत की हत्या की यह वारदात छह साल पुरानी रंजिश का नतीजा बताई जा रही है। रविवार रात कस्बा की सड़क खून से सन गई और करीब 15 हमलावरों ने दोनों को घेरकर बेरहमी से हमला किया। चिल्लाने पर भी कोई बीच बचाव को नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

33 वर्षीय बलजीत और उसके साथी 30 वर्षीय मोनू पर रविवार रात कस्बा बवानीखेड़ा के नागरिक अस्पताल से घर लौटते समय रास्ते में करीब 15 लोगों ने लाठी-डंडों, लोहे की रॉड और नुकीले हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में बलजीत की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मोनू की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जिला नागरिक अस्पताल भिवानी में चल रहा है।
विज्ञापन

पुलिस और परिजनों के अनुसार यह हमला करीब छह साल पुरानी रंजिश का परिणाम है। करीब छह साल पहले होली के दौरान बलजीत और मोनू का आरोपी 35 वर्षीय प्रीतम से विवाद हुआ था। इसी विवाद के बाद प्रीतम के परिवार के दो लोगों की हत्या कर दी गई थी जिसमें बलजीत और मोनू को दोषी पाया गया था। इस हत्या के मामले में उन्हें 20-20 साल की सजा सुनाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

9 मार्च 2020 को दो पक्षों के युवकों के बीच बवानीखेड़ा में होलिका दहन पर प्रह्लाद को निकालने को लेकर विवाद था लेकिन मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत करवा दिया था। लगभग 15 मिनट बाद एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर चाकू, लाठी, तलवार से हमला कर दिया। इसमें 42 वर्षीय सुरेश देवी व 26 वर्षीय मनबीर की मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों का आरोप है कि इसी हत्या के मामले में बलजीत की हत्या की गई है।

इलाज में लापरवाही का भी लगा आरोप
बलजीत के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर भी लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि यदि समय पर सही इलाज मिल जाता तो शायद बलजीत की जान बचाई जा सकती थी। परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के साथ-साथ लापरवाही बरतने वालों पर भी कार्रवाई की मांग की है।

तीन भाई बहनों में था सबसे छोटा
बलजीत अपने परिवार में तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उसका पिता मेहनत मजदूरी करता है। हत्याकांड में 20 साल की सजा मिलने के बाद वह जिला कारागार भिवानी में बंद था और तीन माह पहले ही जेल से बाहर पैरोल पर आया था। हत्या की वारदात के बाद से ही दोनों पक्षों के बीच एक बार फिर से तनाव बढ़ गया है।



वारदात के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। वहीं परिजनों के बयान दर्ज कर इस संबंध में हत्या की संबंधित धाराओं के तहत आरोपियों के खिलाफ अभियोग दर्ज किया है। प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि यह हत्या पुरानी रंजिश के चलते हुई है क्योंकि मृतक खुद भी एक हत्या के मामले में सजा काट रहा था और हाल ही में जमानत पर बाहर आया था। इस मामले में चार आरोपी दीपक, प्रीतम, संदीप और राजकुमार निवासी बवानी खेड़ा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
-दलीप सिंह डीएसपी तोशाम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed