{"_id":"637fb1f1c21f3a68c1542528","slug":"block-level-legal-education-literacy-program-organized-in-loharu-bhiwani-news-hsr647992866","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: लोहारू में खंड स्तरीय कानूनी शिक्षा साक्षरता कार्यक्रम आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: लोहारू में खंड स्तरीय कानूनी शिक्षा साक्षरता कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन
खंड स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के साथ स्टाफ सदस्य और विद्यार्थी। संवाद
- फोटो : Bhiwani
लोहारू। खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में खंड स्तरीय कानूनी साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न विद्यालयों के अनेक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। जबकि कार्यक्रम में बीईओ धूप सिंह आर्य ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
बीईओ धूप सिंह आर्य ने कहा कि वर्तमान में व्यक्ति व्यक्ति को कानूनी अधिकारों और कर्तव्यों के साथ साथ कानून के विभिन्न पहलुओं की जानकारी रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को चाहिए कि वे स्वच्छता नियमों का पालन, सड़क सुरक्षा नियमों का ज्ञान, संविधान की जानकारी, सूचना का अधिकार, शिक्षा का अधिकार, घरेलू हिंसा अधिनियम, महिला उत्पीड़न, लिंग भेद, भ्रूण हत्या, मौलिक अधिकार व मौलिक कर्तव्य, पर्यावरण स्वच्छता, दहेज प्रथा उन्मूलन कानून आदि कानूनों की प्राथमिक जानकारी अवश्य रखनी चाहिए।
डॉ. सुरेश भारद्वाज ने बताया कि लीगल लिटरेसी कार्यक्रम के तहत कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आयोजित किया जाता है। जिसके तहत निबंध लेखन, स्लोगन लेखन, भाषण, प्रश्नोत्तरी व वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें विभिन्न विद्यालयों के अनेक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में विकास नरवाल, प्रवक्ता श्याम सुंदर सांगवान, जगदीश, राजेश श्योराण, जयप्रकाश, डॉ. आनंद श्योराण, प्रवक्ता केशव, मुन्नी, सुनीता, पंकज रानी, एबीआरसी मौजूद रहे। संवाद