फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Black marketing: Unauthorized seeds being forcibly sold with fertilizers at authorized sales centers, farmers upset

कालाबाजारी : अधिकृत बिक्री केंद्रों पर खाद के साथ जबरन बेचे जा रहे अनाधिकृत बीज, किसान परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Black marketing: Unauthorized seeds being forcibly sold with fertilizers at authorized sales centers, farmers upset
नई अनाजमंडी में खाद लेने पहुंचे किसान अपनी बारी का इंतजार करते। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। किल्लत के बीच खाद खरीदना किसानों के लिए महंगे के साथ आफत बन गया है। दरअसल किसानों को अधिकृत बिक्री केंद्रों पर खाद खरीदने पर जबरन बीज भी बेचे जा रहे है। किसानों का आरोप है कि ये अनाधिकृत और नकली बीज है। बीज ही नहीं किसानों को जबरन सल्फर भी बेची जा रही है। ऐसे में खाद खरीदना किसानों के लिए काफी महंगा साबित हो रहा है।
विज्ञापन

दूसरी ओर से शहर में सरकारी गोदाम खाली हो चुके हैं, वहीं प्राइवेट यानी अधिकृत बिक्री केंद्रों पर खाद की कोई कमी नहीं है। लंबी लाइनों से बचने के लिए किसान अधिकृत खाद विक्रेताओं से महंगी खाद तो खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

जिले भर में रबी सीजन की अब तक सरसों की करीब दस हजार एकड़ में ही बिजाई हो पाई है। सरसों की बिजाई 15 अक्तूबर से 15 नवंबर तक होती है। फिलहाल मौसम गर्म है, जिसकी वजह से सरसों की बिजाई पर रूकी हुई है। मगर खाद की कमी आशंका से घिरे किसान सरकारी खरीद केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। जिन्हें खाद भी नसीब नहीं हो रही है। बिजाई के लिए किसानों को डीएपी की जरूरत है। प्राइवेट बिक्री केंद्रों पर डीएपी के साथ साथ सरसों बिजाई में इस्तेमाल होने वाला सल्फर भी दबाव बनाकर बेचा जा रहा है। क्योंकि खाद लेनी है तो इसी के साथ दो से तीन वस्तुएं भी खरीद की शर्त थोपी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक दस हजार एकड़ में हुई बिजाई, दो लाख कट्टे बिक चुकी खाद
कृषि विभाग की बिजाई शेड्यूल के हिसाब से जिले भर में करीब डेढ़ लाख हेक्टेयर से अधिक रकबे पर सरसों की बिजाई की जानी है। लेकिन अभी तक करीब दस हजार एकड़ में ही सरसों की बिजाई की गई है। जबकि सरकारी रिकार्ड के अनुसार अब तक जिले भर में करीब दो लाख डीएपी खाद के कट्टे बिक चुके हैं।
उपमंडल स्तर पर कृषि अधिकारी व एसडीएम की टीमें कर रही छापेमारी
रबी सीजन में फसल बिजाई की शुरुआत में ही खाद किल्लत बनी तो हालात बिगड़ गए। जिला प्रशासन ने उपमंडल स्तर पर खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए कृषि अधिकारियों के साथ संबंधित एसडीएम की टीमें बनाकर संभावित जगहों पर छापेमारी की जा रही है। जांच में खाद का स्टॉक खाली ही मिला है।
अब रोजाना आएंगे जिले मेें 12 हजार डीएपी के कट्टे
खाद किल्लत को दूर करने के लिए कृषि विभाग के अधिकारियों ने खाद की आवक पर जोर दिया है। जिले में हर रोज करीब 12 हजार डीएपी आएगी। वीरवार को 11 हजार डीएपी कट्टे पहुंचे, वहीं हिसार से भी शुक्रवार को 12 हजार डीएपी कट्टे मंगवाए गए हैं। इसी के साथ दो हजार डीएपी के कट्टे लोहारू भेजे गए हैं। तीन हजार डीएपी कट्टे ढिगावामंडी व दो हजार डीएपी कट्टे सिवानी भेजे हैं, जिसमें एक हजार बहल व ओबरा में भेजे जाएंगे।
किसान बोले बीज के नाम पर हो रहा है धोखा
अधिकृत बीज की दुकानों पर खाद लेने गया था। दुकानदार बोला कि खाद के कट्टे के साथ उसका बीज भी खरीदना पड़ेगा, तभी उसे खाद मिलेगी। बीज असली है या नकली, इसकी भी कोई पुष्टि नहीं है, क्योंकि थैले पर वैरायटी और उसकी प्रमाणिकता का भी कोई सबूत मौजूद नहीं है।
-नरेश कुमार, लालावास।
पैक्स सोसायटी के बाहर खाद के लिए लंबी लाइनें लगी हैं, मगर चहेतों को ही खाद मिल रही है। हमें प्राइवेट खाद लेने पर महंगी मिल रही है, साथ ही दुकानदार बीज, सल्फर सहित कई अन्य चीजों की खरीद का भी दबाव बना रहा है। ऐसे में हमारे लिए फसल बिजाई भी बड़ी चुनौती बन गई है।

-राकेश, नीमड़ीवाली
वर्जन:::
अधिकृत बिक्री केंद्रों पर गुण नियंत्रण कमेटी निगरानी कर रही है। खाद बिक्री की कालाबाजारी रोकने के लिए कृषि अधिकारियों के साथ उपमंडल स्तर पर एसडीएम की निगरानी कमेटियां बनी हैं। संभावित जगहों पर भी स्टॉक जांचा जा रहा है। रोजाना ही अब डीएसपी जिले में आएगी, इसके बाद कोई किल्लत नहीं होगी।
-डॉ. आत्माराम गोदारा, कृषि उपनिदेशक भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed