{"_id":"60a55fbb8ebc3e6c185a445c","slug":"black-fungus-patient-10-people-doctors-bhiwani-news-rtk6091963121","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में ब्लैक फंगस मरीजों की संख्या हुई दस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में ब्लैक फंगस मरीजों की संख्या हुई दस
विज्ञापन
भिवानी। कोरोना संक्रमण के कहर से अभी निजात नहीं मिली थी कि ब्लैक फंगस ने जिले में पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। बुधवार को छह नए ब्लैक फंगस के मरीज सामने आए हैं। हालांकि इनमें से दो को अभी पुष्टि नहीं हुई है, मगर उनमें ब्लैक फंगस से ज्यादा लक्षण हैं। मंगलवार तक ब्लैक फंगस का जो आंकड़ा सिर्फ चार मरीजों का था बुधवार को वो बढ़कर 10 तक पहुंच गया है। अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में चल रहे आठ मरीजों के उपचार में जहां ब्लैक फंगस की पुष्टि हो चुकी है, वहीं रोहतक पीजीआई भेजे गए दोनों मरीजों की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। लगातार बढ़ रही ब्लैक फंगस मरीजों की संख्या से स्वास्थ्य विभाग तथा जिला प्रशासन के हाथ पांव फूल गए हैं। वहीं ग्रामीणों में भी इस नई बीमारी को लेकर भय का माहौल बना हुआ है।
इन गांवों में सामने आए मरीज
अभी तक जिले के लीलस गांव से दो, खरक से एक, मुंढ़ाल से एक, बीरण से एक, पुर से एक तथा भुरटाना से एक मरीज सामने आया है। इन सभी मरीजों का उपचार अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। इसके अलावा दो संदिग्ध मरीजों को रोहतक पीजीआई भेजा गया था। शहर के एक निजी अस्पताल में इनका उपचार चल रहा था। लक्षण मिलने पर इसकी सूचना जिला स्वास्थ्य विभाग को दी गई तथा रोहतक रेफर कर दिया।
पांच मरीज कोरोना से भी जूझ रहे
जिन लोगों को ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है, उनमें से पांच लोग कोरोना संक्रमित भी हैं। उन्हें दोनों बीमारियों के साथ एक साथ लड़ना है। दो लोगों की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। एक पीड़ित ने कोरोना से रिकवरी कर ली है।
विज्ञापन
गांवों में पैर पसार रही बीमारी
ब्लैक फंगस की बीमारी जिले के ग्रामीण क्षेत्र में अपने पैर पसार रही है। पुष्टि होने वाले सभी मरीज ग्रामीण क्षेत्र से ही हैं। वहीं जो दो संदिग्ध मरीज हैं उनके पता अभी नहीं चल पाया है। इससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल भी बनता जा रहा है।
वर्जन::
जिले में ब्लैक फंगस के 10 केस हो गए हैं। हालांकि इनमें से अभी दो की जांच जारी है। आठ मरीजों का उपचार अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में और दो का रोहतक पीजीआई में चल रहा है। सभी मरीजों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
- डॉ सपना गहलावत, सीएमओ, भिवानी