फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   BJP workers celebrated in Bhiwani

Bhiwani News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने भिवानी में मनाया जश्न

Tue, 04 Jun 2024 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 04 Jun 2024 10:17 PM IST
विज्ञापन
BJP workers celebrated in Bhiwani
भिवानी। भाजपा जिला अध्यक्ष मुकेश गौड़ ने भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी चौ. धर्मबीर सिंह की जीत पर स्थानीय पुराना बस स्टैंड स्थित अपने कार्यालय पर जश्न मनाया। लोकसभा चुनाव में चौ. धर्मबीर सिंह की भारी बहुमत की जीत से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने रंग-गुलाल उड़ाते हुए ढ़ोल-नंगाड़ों की थाप पर नाचकर व मिठाई बांटकर जश्न मनाया। इस दौरान भारी तादाद में महिलाएं भी मौजूद रहीं, जिन्होंने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर धर्मबीर सिंह की जीत का जश्न मनाया।
विज्ञापन


लोकसभा संयोजक शंकर धूपड़ व शिवकुमार पाराशर, मीना परमार, सरपंच महेंद्र यादव ने कहा कि हर वर्ग के लोगों ने भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी चौ. धर्मबीर सिंह का समर्थन किया है। आमजन के समर्थन के चलते ही धर्मबीर सिंह व नरेंद्र मोदी जीत की हैट्रिक लगाने में सफल हुए। विधानसभा चुनाव में भी भाजपा भारी बहुमत से जीत हासिल करते हुए सरकार बनाकर रिकॉर्ड कायम करेगी।
विज्ञापन





धर्मबीर सिंह की धर्मपत्नी सहित अन्य महिलाओं ने नाच-गाकर मनाया जीत का जश्न

चौ. धर्मबीर सिंह के निवास स्थान पर महिला कार्यकर्ताओं ने धर्मबीर सिंह की धर्मपत्नी मुन्नी देवी के साथ नाच-गाकर खुशी मनाई। धर्मबीर सिंह की पत्नी ने कहा कि धर्मबीर सिंह की जीत से प्रत्येक जन में खुशी है। विशेषकर महिला वर्ग में खासी खुशी है, क्योंकि भाजपा शासनकाल में महिला उत्थान में अनेक योजनाएं लागू हुई। उन्होंने कहा कि धर्मबीर सिंह की जीत के बाद वे कल खाटू श्याम जाकर माथा टेकेंगे। चौ. धर्मबीर सिंह को भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से तीसरी बार सांसद बनाने पर उन्होंने लोकसभा क्षेत्र के प्रत्येक कार्यकर्ता व मतदाताओं का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहे मौजूद

इस अवसर पर नरेश कुडल, मुकेश प्रजापति, राजेश धनखड़, शिवराज बागड़ी, हर्षदीप डुडेजा, प्रेम वर्मा, शकुंतला प्रधान, राजपाल कडवासरा, सतेंद्र तंवर, दीपक तंवर, जिला मीडिया प्रभारी सोनू सैनी, प्रदीप किराड़, सरपंच संदीप, नवीन गुप्ता, चंदा गुप्ता, रमन सैन, अश्विनी क्रांति, राजेश जांगड़ा, बाबूलाल स्वामी, प्रदीप कैरू, विनोद स्वामी, नरेंद्र शर्मा, मा. मनीपाल, कुलदीप महला, सरपंच उमेद, सरपंच रिंकू, धीरज सैनी, राजकुमार सैनी, विशंबर अरोड़ा, हरिप्रकाश बागड़ी, सुनील वर्मा नंबरदार, जयराज बिडलान, हंसराज मास्टर, विजय सिंहमार, अमित कुमार, महेंद्र सैनी, राज भेरा, दिलबाग, विकास सांगवान, पवन भारद्वाज, कृष्ण गहलावत, राहुल शर्मा, नरेंद्र जाखड़, कुलदीप वालिया, राजपाल कडवासरा, डा. रामनिवास, राजपाल जोगी, पृथ्वी शर्मा, रामेहर लोहान, रामनिवास जांगड़ा, विस्तारक वजीर, सज्जन कौर, मधु तंवर, संतोष राजपूत, कविता राजपूत, अधिवक्ता मुकेश चौहान, नीतू, पिंकी नागर, सरोज, कृष्णा देवी, दर्शना, माया, बबीता सोनी, कविता श्योराण, कृष्णा चौहान, मीनाक्षी, उषा मौजूद रहे।

भिवानी। मंगलवार को भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व जिला अध्यक्ष प्रिया असीजा के नेतृत्व में अन्य महिलाओं ने भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी चौ. धर्मबीर सिंह की जीत पर लड्डू बांटकर खुशी मनाई। इस मौके पर प्रिया असीजा ने कहा कि भाजपा सरकार ने 10 वर्षों के शासनकाल के दौरान देश में विकास की नई गाथा लिखी, जिसके परिणामस्वरूप मतदाताओं ने भाजपा को अपना आशीर्वाद मत के रूप दिया। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिला महामंत्री डाॅ. मीनाक्षी, कविता, सुदेश, सुमित, मंजू, रूही मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed