फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   BJP implicated two AAP ministers and one MP in false cases as part of a conspiracy

भाजपा ने षड्यंत्र के तहत आप के दो मंत्री व एक सांसद को झूठे केसों में फंसाया : डाॅ. सुशील गुप्ता

Tue, 20 Feb 2024 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 20 Feb 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
BJP implicated two AAP ministers and one MP in false cases as part of a conspiracy
भिवानी। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. सुशील गुप्ता ने कहा कि अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार के काल हैं। मोदी सरकार आम आदमी पार्टी के डर से उनको गिरफ्तार करना चाहती है। लेकिन आम आदमी पार्टी का जुझारू कार्यकर्ता डरता है और न झुकता है। भाजपा सरकार द्वारा षड्यंत्र के तहत आम आदमी पार्टी के दो मंत्री, एक सांसद झूठे केसों में जेल में बंद हैं, लेकिन इसके बावजूद भी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के हौंसले बुलंद हैं।
विज्ञापन

डाॅ. सुशील गुप्ता सोमवार को हांसी गेट स्थित संत कबीर धर्मशाला में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत भी की। उन्होंने कहा की आम आदमी पार्टी प्रत्येक जिला स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन कर रही है तथा हर जिले में आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर बैठक की जा रही है। इसको लेकर ही कार्यकर्ताओं से बातचीत करने वे यहां पहुंचे।
विज्ञापन


आप प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सुशील गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान सिर्फ कार्यकर्ताओं से बातचीत करने के अलावा प्रत्येक जिला स्तर पर मूलभूत सुविधाओं की कमी पर भी चर्चा की जा रही है। इसके तहत बात यदि भिवानी की की जाए तो जनप्रतिनिधियों की अनदेखी के चलते भिवानी में तो समस्याओं का अंबार लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पर सीवरेज व पेयजल व्यवस्था पूरी तरह से ठप पड़ी है, जिसके चलते रोजाना कही पर ब्लॉकेज तो कही पर ओवरफ्लो की समस्या बनी रहती है। गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी का संगठन पूरे प्रदेश के हरेक गांव और वार्ड में है। इसके साथ ब्लॉक, सर्कल, विधानसभा और लोकसभा स्तर पर भी कार्यकर्ताओं की लंबी फौज है।
उन्होंने कहा की हरियाणा में किसान आंदोलन चल रहा है। लगभग तीन साल पहले भी किसान अपनी मांगों को लेकर सवा साल तक सड़कों पर थे। 750 से ज्यादा किसानों की शहादत भी हो गई थी। प्रधानमंत्री मोदी ने उस समय भी कहा था कि एमएसपी की गारंटी लागू करेंगे। तीन साल बाद फिर किसान प्रधानमंत्री मोदी को उनका वादा याद दिलाना चाहते हैं।

सरकार किसानों के ऊपर अत्याचार करने में लगी है। बॉर्डर सील कर दिए गए। इसको लेकर हाईकोर्ट ने भी खट्टर सरकार को फटकार लगाने का काम किया। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री अश्वनी देशवाल, संगठन मंत्री रविंद्र मटरू, लोकसभा अध्यक्ष सत्यनारायण यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष इंदु शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष यादव, कला एवं संस्कृति सैल से सरोज जांगड़ा, लोकसभा उपाध्यक्ष दलजीत तालू, मीडिया प्रभारी राजा चांगिया, युवा अध्यक्ष मंजीत सिंघानिया, युवा नेता पवन ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed