फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   BJP has not taken effective steps for the interests of OBCs: Chandraprakash

ओबीसी के हितों के लिए भाजपा ने नहीं उठाए प्रभावी कदम : चंद्रप्रकाश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
BJP has not taken effective steps for the interests of OBCs: Chandraprakash
भिवानी। तिलक नगर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित ओबीसी कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग के चेयरमैन एवं विधायक चंद्रप्रकाश ने कहा कि भाजपा सरकार ने ओबीसी वर्ग के हितों के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि ओबीसी समाज के राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने की जरूरत है।
विज्ञापन

चंद्रप्रकाश ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की आवाज को बुलंद करते हुए कांग्रेस संगठन को गांव-गांव तक मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग के चेयरमैन का दायित्व सौंपकर पार्टी ने जो सम्मान दिया है, उसके लिए वह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय नेताओं और प्रदेश नेतृत्व के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान हरियाणा के उन लाखों पिछड़े वर्ग के भाइयों और बहनों का सम्मान है जिनके हक की आवाज बुलंद करने का अवसर उन्हें मिला है।
विज्ञापन

उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं लेकिन ओबीसी वर्ग के हितों के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया। इसके विपरीत पिछड़े वर्ग को पीछे धकेलने का काम किया गया है। सम्मेलन में विधायक चंद्रप्रकाश और अन्य वक्ताओं ने पिछड़े वर्ग के हितों से जुड़ी कई मांगें भी रखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने हरियाणा में गजटेड श्रेणी की नौकरियों में ओबीसी आरक्षण 15 प्रतिशत से बढ़ाकर 27 प्रतिशत करने, पंचकूला में एचपीएससी कार्यालय के बाहर आमरण अनशन पर बैठे अभ्यर्थियों की मांगें तुरंत स्वीकार करने, ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित सैकड़ों बैकलॉग पद भरने, एचकेआरएन में आरक्षण नीति पूरी तरह लागू करने तथा ओबीसी विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए समुचित निशुल्क सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। इस अवसर पर बवानीखेड़ा से उमेश भारद्वाज, प्रदीप गुलिया जोगी तथा पूर्व विधायक शिव शंकर भारद्वाज भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed