{"_id":"681cf31308c6d1ee7c04f8dc","slug":"bjp-government-made-hkrn-employees-unemployed-anil-bagri-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-133847-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार ने एचकेआरएन कर्मचारियों को बनाया बेरोजगार : अनिल बागड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार ने एचकेआरएन कर्मचारियों को बनाया बेरोजगार : अनिल बागड़ी
Thu, 08 May 2025 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 08 May 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
बैठक में मौजूद सर्व कर्मचारी संघ के सदस्य।
भिवानी। हांसी रोड स्थित बीएंडआर यूनियन कार्यालय में वीरवार को हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की बीएंडआर ब्रांच की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान अनिल कुमार बागड़ी ने की तथा मंच का संचालन ब्रांच सचिव सुमित रंगा ने किया।
इस दौरान 11 व 12 मई को सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी के भिवानी निवास पर होने वाले प्रदर्शन में कर्मचारियों से बढ़-चढक़र भाग लेने का आह्वान किया गया। जिला प्रधान अनिल बागड़ी व जिला कोषाध्यक्ष विनोद तंवर ने कहा कि भाजपा सरकार ने एचकेआरएन कर्मचारियों को बेरोजगार बना दिया है। भाजपा सरकार कर्मचारियों के साथ वैरभाव की नीति अपनाएं हुए है, जिसके चलते बार-बार कर्मचारी विरोध नीतियां लागू कर उन्हें परेशान कर रही है।
बैठक के दौरान कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, हरियाणा का अलग से वेतन आयोग गठित किए जाने, पुरानी पेंशन बहाल किए जाने, वर्ष 2020 से 2023 की एलटीसी दिए जाने, न्यूनतम वेतन लागू किया जाने की मांगों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर ब्रांच सह सचिव रोहित दहिया, उपप्रधान अमित कटारिया, वरिष्ठ उपप्रधान सतबीर दिनोद, उपप्रधान गुरबचन सिंह, ब्रांच सदस्य अमरदीप सोलंकी, ब्रांच कोषाध्यक्ष दीपक शर्मा, विजेंद्र शर्मा मौजूद रहे।