फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bishnoi family had to wait for almost 45 minutes to vote

Bhiwani News: बिश्नोई परिवार को वोटिंग के लिए पौना घंटा करना पड़ा इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
Bishnoi family had to wait for almost 45 minutes to vote
आदमपुर में वोट डालने से पहले स्व.भजनलाल की समाधि पर नमन करते पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई, रेणूका
मंडी आदमपुर। आदमपुर विधानसभा चुनाव में शनिवार को मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। हलके के कुछ मतदान केंद्रों पर ईवीएम मशीन जरूर खराब हुई, लेकिन चुनाव में कोई भी अप्रिय घटना नहीं घटी। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर महिलाओं, पुरुषों व बुजुर्गों की भीड़ देखने को मिली, लेेकिन दोपहर तक बूथ खाली नजर आए। भाजपा प्रत्याशी भव्य बिश्नोई ने पिता कुलदीप बिश्नोई, मां रेणूका बिश्नोई व धर्मपत्नी परी बिश्नोई के साथ मार्केट कमेटी में बने बूथ नंबर-54 में वोट डाले।
विज्ञापन


-बिश्नोई परिवार ने वोटिंग से पहले लिया सीसवाल धाम का आशीर्वाद, अपने पिता की समाधी पर किया नमन
भव्य बिश्नोई ने मतदान केंद्र पर जाने से पूर्व अपने पिता कुलदीप बिश्नोई, मां रेणुका बिश्नोई पत्नी परी बिश्नोई सहित सबसे पहले गांव सीसवाल के प्राचीन शिवालय धाम पहुंचे और जलाभिषेक किया। इसके बाद कुलदीप बिश्नोई परिवार के सदस्य बिजली घर के सामने समाधी स्थल पर पहुंचे और वहां स्व.भजनलाल को नमन किया।
विज्ञापन


- बिश्नोई परिवार को करीब पौना घंटा वोटिंग के लिए करना पड़ा इंतजार
आदमपुर से भाजपा प्रत्याशी भव्य बिश्नोई परिवार के साथ मार्केट कमेटी स्थित बूथ नंबर 54 पर मतदान के लिए पहुंचे, लेकिन वहां की ईवीएम मशीन खराब हो गई। जिसके चलते करीब पौना घंटा तक उन्हें मतदान के लिए इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई चैतन्य व दादी जसमा देवी ने नहीं किया मतदान
भाजपा प्रत्याशी भव्य बिश्नोई की धर्मपत्नी परी बिश्नोई ने शादी के बाद आदमपुर में पहली बार मतदान किया। जबकि भव्य बिश्नोई की दादी जसमा देवी ने स्वास्थ्य कारणों के चलते मतदान नहीं किया। भव्य के छोटे भाई चैतन्य ने बाहर होने के चलते मतदान नहीं।


- आदमपुर हलके में पुलिस रही चौकस, रुपये बांटेने की सूचना पर दौड़ी पुलिस
मतदान के दिन आदमपुर की वाल्मीकि बस्ती व गांव मोडाखेड़ा में रुपये बांटने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। बाद में पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण गांव मोडाखेड़ा पहुंचे और बूथों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed