{"_id":"6555026e1d8ded0da1005146","slug":"biochemistry-machine-broken-in-district-civil-hospital-lft-rft-test-stopped-bhiwani-news-c-125-1-sknl1014-8727-2023-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: जिला नागरिक अस्पताल में बायोकेमिस्ट्री मशीन खराब, एलएफटी-आरएफटी टेस्ट बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: जिला नागरिक अस्पताल में बायोकेमिस्ट्री मशीन खराब, एलएफटी-आरएफटी टेस्ट बंद
Wed, 15 Nov 2023 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 15 Nov 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
भिवानी के नागरिक अस्पताल में लैब के बाहर मरीजों की भीड़ ।संवाद
भिवानी।
नागरिक अस्पताल में पिछले एक सप्ताह से लैब में बायोकेमिस्ट्री मशीन खराब पड़ी है। इससे नागरिक अस्पताल में टेस्टिंग के लिए आने वाले मरीजों को मशीन खराब होने का हवाला देकर वापस भेजा जा रहा है। मरीज बाहर महंगे टेस्ट करवाने पर मजबूर हैं।
दरअसल, जिला नागरिक अस्पताल की लैब में मरीजों की स्वास्थ्य जांच निशुल्क की जाती है। लेकिन पिछले एक सप्ताह से अस्पताल की लैब में बायोकेमिस्ट्री नामक मशीन खराब पड़ी हुई है। इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। इस मशीन से लीपीडप्रोफाइल, एलएफटी, आरएफटी व शुगर जांच की जाती है। जांच के लिए आने वाले मरीजों को मशीन खराब होने का हवाला देकर वापस भेजा जा रहा है। इससे लोग प्राइवेट लैब से महंगे खर्च पर जांच करवाने को मजबूर हैं। इस मशीन से हर रोज करीब दो हजार मरीजों की टेस्टिंग की जाती है। यह मशीन साल 2011 में भिवानी के नागरिक अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए आई गई थी। उसके बाद इसे बार-बार दुरुस्त करके काम चलाया जा रहा है, लेकिन अब मशीन पर ज्यादा काम होने के कारण खराब होना आम बात हो गई है।
नहीं मिली व्हील चेयर तो मोपेड ही अंदर लेकर आया दिव्यांग
नागरिक अस्पताल की ओपीडी में बुधवार को एक दिव्यांग अपना चेकअप कराने के लिए आया था, लेकिन उसे व्हील चेयर नहीं मिली। इसके बाद वह मोपेड को ही ओपीडी के अंदर लेकर घुस गया। मोपेड को देखकर ओपीडी में तैनात सिक्योरिटी कर्मचारी भी हैरान रह गए। दिव्यांग को कुछ कहते उसने किसी की एक नहीं सुनी और चेकअप कराने के बाद वापस मोपेड को स्टार्ट कर दूसरी तरफ से बाहर निकल गया। अक्सर ओपीडी में दिव्यांग मरीजों के लिए व्हील चेयर तक नहीं मिलती है। इस वजह से ऐसे मरीजों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल की लैब में टेस्टिंग मशीन खराब होने का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। नागरिक अस्पताल में नई मशीनें भी आनी हैं। इस संबंध में स्टाफ से जानकारी जुटाकर मशीन की स्थिति के बारे में पता किया जाएगा।
-डॉ. एडमिन, प्रधान चिकित्सा अधिकारी नागरिक अस्पताल, भिवानी।