फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bike rider's death in road accident

बागनवाला के समीप सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत

Thu, 01 Jul 2021 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
bike rider's death in road accident
सड़क हादसे में हुई नवीन की मौत के मामले में परिजनों के बयान दर्ज कर कार्रवाई करती तोशाम थाना पुलि? - फोटो : Bhiwani
तोशाम (भिवानी)। गांव बागनवाला के समीप दो बाइक की टक्कर हो गई। हादसा मंगलवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे का है। हादसे में बाइक चालक व उसके पीछे सवार व्यक्ति को उपचार के लिए जिला सामान्य अस्पताल लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बाइक चालक नवीन को मृत घोषित कर दिया, वहीं घायल व्यक्ति का उपचार चल रहा है। तोशाम पुलिस ने इस संबंध में घायल व्यक्ति के बयान दर्ज कर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

तोशाम पुलिस को दिए बयान में गांव बलियाली वासी निवासी 45 वर्षीय गुलाब सिंह ने बताया कि वह अपने चचेरे भाई 35 वर्षीय नवीन कुमार के साथ मंगलवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे बागनवाला से गांव बलियाली बाइक पर आ रहा था। बाइक नवीन चला रहा था, जबकि वह उसके पीछे बैठा हुआ था। बागनवाला से जब वे गांव जा रहे थे तो अचानक ही सामने से शराब के नशे में एक बाइक चालक ने उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में नवीन को गंभीर चोटें आईं, जबकि उसे भी काफी चोटें लगीं। राहगीरों की मदद से दोनों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद नवीन कुमार को मृत घोषित कर दिया। मृतक नवीन कुमार चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। करीब दस साल पहले उसकी पत्नी ने उसे तलाक दे दिया था। उसकी कोई औलाद नहीं थी।
विज्ञापन

तोशाम पुलिस थाने के एएसआई अमरजीत ने बताया कि सड़क हादसे में घायल गुलाब सिंह के बयान दर्ज कर इस संबंध में अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने मृतक नवीन के शव का बुधवार को जिला सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed