{"_id":"636006de50ef7903263cfa83","slug":"bike-rider-killed-nephew-injured-as-pickup-hits-bike-bhiwani-news-hsr6459517131","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर, बाइक सवार चाचा की मौत व भतीजा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर, बाइक सवार चाचा की मौत व भतीजा घायल
विज्ञापन
भिवानी। जूई जलघर के पास पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि अन्य एक युवक घायल हो गया। मृतक की पहचान गांव पोहकरवास निवासी पवन कुमार (42) के रूप में हुई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही जूई थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने इस संबंध में मृतक के परिजन जयशंकर के बयान पर पिकअप चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।
परिजनों ने बताया कि मृतक पवन जूई में एक मेडिकल स्टोर की दुकान का संचालक था। सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे वह अपने भतीजा अभिषेक के साथ गांव पोहकरवास आ रहा था। जब वे जूई जलघर के पास पहुंचे तो लोहारू की तरफ से तेज गति से आ रही पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इसके कारण बाइक सवार दोनों चाचा व भतीजा सड़क पर गिर गए, जबकि पिकअप चालक मौके से भाग गया। राहगीरों की मदद से दोनों घायल चाचा व भतीजा को निजी अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने पवन को मृतक घोषित कर दिया। इस संबंध में सूचना पाकर जूई थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया। परिजनों ने बताया कि मृतक का एकलौता पंद्रह वर्षीय पुत्र है।
-------
शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- एचसी सुभाष चंद्र, जांच अधिकारी, जूई पुलिस थाना।