फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bike rider dies after being hit by an unknown vehicle on Bahal-Bhiwani road

Bhiwani News: बहल-भिवानी रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Sat, 12 Jul 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 12 Jul 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by an unknown vehicle on Bahal-Bhiwani road
बहल। बहल से भिवानी मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक अपने खेतों से लौटते समय किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक वाहन सहित भाग गया।
विज्ञापन

मृतक की पहचान गांव नूनसर निवासी विरेन्द्र (40) के रूप में हुई है, जो सेरला गांव में खेतीबाड़ी करता था। शुक्रवार को वह अपने खेतों का काम निपटाने के बाद बाइक से नूनसर लौट रहा था। जैसे ही वह बिधनोई गांव के समीप पहुंचा, भिवानी की ओर से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से विरेन्द्र सड़क पर जा गिरा और उसे गंभीर चोटें आईं। लोगों ने उसे संभालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

हादसे के बाद वाहन चालक मौके से भाग गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की और परिजनों के बयान के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। मृतक विरेन्द्र अपने पीछे पत्नी, चार बेटियां और एक बेटा छोड़ गया है। हादसे के बाद परिजन गहरे सदमे में हैं। पुलिस अब अज्ञात वाहन व चालक की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed