फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bike hit a woman going on foot, died

पैदल जा रही महिला को बाइक ने मारी टक्कर, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Bike hit a woman going on foot, died
भिवानी। गांव प्रह्लादगढ़ में नीमड़ीवाली रोड पर शुक्रवार सुबह सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान प्रह्लादगढ़ निवासी राजेश की पत्नी रमेश के रूप में हुई है। महिला खेत में जा रही थी कि तभी एक बाइक सवार की टक्कर लगने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गई। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

महिला के परिजनों ने बताया कि रमेश शुक्रवार सुबह अन्य महिलाओं के साथ खेत में जा रही थी। इसी दौरान एक बाइक के साथ उसकी टक्कर हो गई। टक्कर लगने के बाद रमेश सड़क पर जा गिरी और गंभीर रूप से जख्मी हो गई। बाइक पर सवार एक अन्य महिला एवं चालक सड़क के साइड पर जा गिरे। राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल लाया गया, जहां पर रमेश को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। परिजनों ने बताया कि महिला के एक लड़का और दो लड़कियां है। पिछले ही वर्ष लड़के का थ्रेसर में हाथ आने के कारण हाथ कट गया था। कुछ समय पहले ही महिला की बेटी की गोद भराई थी और अपनी लड़की की शादी करने वाले थे। फिलहाल पुलिस ने नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों के बयान दर्ज कर इस संबंध में बाइक चालक पर केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed