फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bike driver dies due to car collision, angry villagers block highway for four hours

Bhiwani News: कार की टक्कर से बाइक चालक की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे पर चार घंटे लगाया जाम

Sun, 07 Jul 2024 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 07 Jul 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Bike driver dies due to car collision, angry villagers block highway for four hours
 गांव तिगड़ाना में रोड के बीच टेंट लगाकर बैठे ग्रामीण। 
भिवानी। भिवानी-जींद स्टेट हाईवे 709 पर गांव तिगड़ाना में शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे तो ग्रामीण पांच ब्रेकर बनाने की मांग पर अड़ गए। आखिर हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों ने तीन ब्रेकर बनवाए, जिसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। इस दौरान करीब चार घंटे तक हाईवे पर यातायात बाधित रहा और तीन किमी तक वाहनों की कतारें लग गईं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गांव तिगड़ाना निवासी सौरभ शर्मा (25) बाइक से अपने खेत जा रहा था। इसी दौरान धनाना की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सौरभ काफी दूर जा गिरा। उसे गंभीर चोटें आईं। गंभीर रूप से घायल सौरभ को उसी कार में भिवानी के नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां से हिसार के एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया। यहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया, लेकिन परिजन उसे हिसार के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान सौरभ ने दम तोड़ दिया। इसी बीच आक्रोशित ग्रामीणों ने तिगड़ाना बस स्टैंड पर स्टेट हाइवे पर जाम लगा दिया। ग्रामीण सड़क पर ही टेंट लगाकर धरने पर बैठ गए। उन्होंने आबादी के बीच से गुजर रहे स्टेट हाईवे पर पांच स्पीड ब्रेकर बनाए जाने की मांग की। जाम की सूचना सदर थाना पुलिस को मिली तो एसएचओ राकेश कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद डीएसपी मुख्यालय रमेश कुमार और तहसीलदार अजय कुमार भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीण ब्रेकर बनाने की मांग पर अड़े रहे। इस दौरान बारिश शुरू हो गई, फिर भी ग्रामीणों ने जाम नहीं खोला। इसके बाद स्टेट हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों को सूचित किया गया। कुछ देर बाद स्टेट हाईवे के अधिकारी राजेश पांडे ब्रेकर निर्माण के लिए मशीन लेकर मौके पर पहुंचे और तिगड़ाना गांव की हद में तीन स्पीड ब्रेकर बनाने का काम शुरू किया। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोला
विज्ञापन

ब्रेकर नहीं होने से तेज रफ्तार से दौड़ते हैं वाहन
ग्रामीण दीपक, नवीन, मोनू, साहिल, भारत, कपिल ने बताया कि स्टेट हाईवे के इस हिस्से में तिगड़ाना गांव में दोनों तरफ घनी आबादी है, लेकिन यहां तेज रफ्तार से वाहन दौड़ते हैं। इसकी वजह से सप्ताह भर में दो से तीन हादसे हो जाते हैं। कई बार अधिकारियों व प्रशासन से स्पीड ब्रेकर बनाए जाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वाहनों की स्पीड पर लगाम नहीं होने से सड़क से गुजरने के दौरान हादसे का डर सताता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन किलोमीटर लंबे जाम में फंसे वाहन
तिगड़ाना में जाम लगाने के दौरान ग्रामीणों ने अन्य रास्ते भी ट्रैक्टर-ट्राॅली व बैरिकेडिंग से बंद कर दिए। इसकी वजह से गांव प्रेमनगर, घुसकानी, गुजरानी जाने वाले रास्ते भी बंद हो गए। वहीं हाईवे पर करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम लगा। इसमें सैकड़ों वाहन फंसे रहे। सड़क के बीच में ही टेंट लगाकर ग्रामीण धरने पर बैठ गए। इसकी वजह से आवागमन भी ठप रहा। जाम के दौरान दुपहिया व छोटे वाहनों को भी नहीं गुजरने दिया गया।
हिसार में शव का पोस्टमार्टम, गाड़ी चालक पर केस दर्ज
मृतक सौरभ शर्मा के शव का हिसार के अस्पताल में पोस्टमार्टम हुआ। वहीं इस संबंध में मृतक के ताऊ सतपाल शर्मा के बयान पर पुलिस ने गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। सतपाल शर्मा ने बताया कि सौरभ नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। उसका छोटा भाई भी अभी पढ़ाई कर रहा है। पिता की बस स्टैंड पर ही टेंट की दुकान है।

सड़क हादसे में घायल युवक की हिसार में इलाज के दौरान मौत हो गई है। मृतक के ताऊ के बयान दर्ज कर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने इस संबंध में गाड़ी चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज किया है।
-राकेश कुमार, एसएचओ, सदर पुलिस थाना भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article