फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bicycle online buying

ऑनलाइन साइकिल खरीदने के नाम पर ठगे 29 हजार

Sat, 19 Oct 2019 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
bicycle online buying
सावधान! अगर आप कोई सामान आनलाइन बेचने व खरीद करने की इच्छा रखते हैं और इसके लिए रिक्वेस्ट ऑनलाइन डालते हैं तो जरा संभल जाएगा, क्योंकि खरीददार कोई आपके बैंक खाते पर सीधा डाका डाल सकता है। इसी तरह का एक मामला भिवानी में सामने आया। जिसमें साइकिल बेचने के नाम से महिला के खाते से 29999 रुपये ठग लिए गए।
विज्ञापन

गांव जुलाना निवासी लता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके लड़के ने ओएलएक्स पर अपनी पुरानी साइकिल बेचने के लिए रिक्वेस्ट डाली थी। जिस पर उनके पास एक फोन आया, जिसने साइकिल खरीद करने की इच्छा जताई और खुद को भारतीय सेना में तैनात होने की बात कही। इसी के साथ उसने बताया कि उसका परिवार हनुमान गेट क्षेत्र में रहता है। उसने साइकिल को शाम तक उसके परिजनों द्वारा ले जाने की बात कही और इसका भुगतान फोन पे पर करने के लिए नंबर मांगा। इस पर उसने अपनी मां का नंबर दिया। जिसका ओरिएटल बैंक आफ कॉमर्स जुलाना में खाता है। इस पर जैसे ही युवक ने भेजा मैसेज क्लीक किया तो उसके खाते से 29,999 रुपये की राशि निकाली गई। धोखाधड़ी से बैंक खाते से नगदी निकालने की शिकायत महिला ने पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी व नगदी चोरी का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एचसी संदीप ने बताया कि पुलिस ने फिलहाल महिला की शिकायत पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed