फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bhupendra Hooda is busy in destroying Congress : Abhay Chautala

भाजपा के साथ मिलीभगत कर कांग्रेस को खत्म करने में जुटे भूपेंद्र हुड्डा : अभय चौटाला

Sat, 22 Jun 2024 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 22 Jun 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Bhupendra Hooda is busy in destroying Congress : Abhay Chautala
 जाट धर्मशाला ​भिवानी में मंच पर मौजूद अभय सिंह चौटाला।
भिवानी। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के प्रधान महासचिव चौ. अभय सिंह चौटाला ने कहा कि हरियाणा की जनता भाजपा की नीतियों और तानाशाही से बुरी तरह से परेशान हो चुकी है। जनता प्रदेश से भाजपा का सूपड़ा साफ करना चाहती है, जिसका उदाहरण बीते दिनों हुए लोकसभा चुनाव में भी देखने के लिए मिला। लेकिन भाजपा के साथ मिलीभगत कर भूपेंद्र हुड्डा कांग्रेस को खत्म करने में जुटे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि हुड्डा भाजपा के एजेंट के रूप में कार्य नहीं करते तो लोकसभा चुनाव में भाजपा को हरियाणा में सभी दसों सीटों पर हारना पड़ता।
विज्ञापन

इनेलो नेता चौ. अभय ने शनिवार को स्थानीय जाट धर्मशाला में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया। उन्हाेंने कहा कि हुड्डा से परेशान होकर कांग्रेस के एक-एक वरिष्ठ नेता पार्टी छोड़ रहे हैं। किरण चौधरी और उनकी बेटी श्रुति चौधरी इसका ताजा उदाहरण है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी तीन माह कड़ी मेहनत कर लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया। ताकि प्रदेश में इनेलो की सरकार बनाकर हरियाणा वासियों को भाजपा के कुशासन से मुक्ति दिलाई जा सके।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में इनेलो पूरे जोश और जज्बे के साथ मैदान में उतरेगी। पार्टी शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश में सरकार बनाएगी। इस दौरान उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा भी मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक और जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश गौरा ने की। इस अवसर पर दादरी के जिला अध्यक्ष विजय पंचागांवा, सुनील लांबा, धर्मपाल ओबरा, रवि मंदौला, आनंद श्योराण, नरेंद्र वर्मा, सूबे सिंह अटेला, अशोक ढाणीमाहु, जितेंद्र मिनी गौरीपुर, सत्यवान शास्त्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed