फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bhiwani team became overall champion in Muay Thai state competition

Bhiwani News: मुए थाई राज्य प्रतियोगिता में भिवानी की टीम बनी ओवरऑल चैंपियन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Bhiwani team became overall champion in Muay Thai state competition
भिवानी। चौथी हरियाणा सीनियर महिला और पुरुष राज्य मुए थाई स्पर्धा में भिवानी की टीम ओवरऑल चैंपियन रही। प्रतियोगिता के महिला वर्ग के 48 किलोग्राम भारवर्ग में भिवानी की निशा ने रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। झज्जर और फरीदाबाद की टीम क्रमशः दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

स्पर्धा दुर्गा स्पोर्ट्स अकादमी में संपन्न हुई जिसमें महिला और पुरुष दोनों वर्गों के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। महिला वर्ग में 45 किलोग्राम में कैथल की आरती ने स्वर्ण और भिवानी की रेनू ने रजत पदक जीता।
विज्ञापन

48 किलोग्राम में कैथल की लक्ष्मी देवी ने स्वर्ण तथा भिवानी की निशा ने रजत पदक प्राप्त किया। 51 किलोग्राम में भिवानी की श्रद्धा ग्रेवाल ने स्वर्ण, रोहतक की पायल ने रजत और हिसार की कुसुम ने कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन

54 किलोग्राम भार वर्ग में भिवानी की जन्नत ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। 57 किलोग्राम में अंबाला की सालिनी और 60 किलोग्राम में कैथल की अंजलि ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। पुरुष वर्ग में 48 किलोग्राम में भिवानी के दीपक ने स्वर्ण पदक जीता। 51 किलोग्राम में फरीदाबाद के जय यादव ने स्वर्ण, भिवानी के शुभम शर्मा ने रजत और सुमित प्रजापति ने कांस्य पदक जीता। 54 किलोग्राम में फरीदाबाद के देव तिवातिया ने स्वर्ण, पलवल के योगेन्द्र ने रजत और भिवानी के देवेन्द्र ने कांस्य पदक हासिल किया।

57 किलोग्राम में झज्जर के कुनाल ने स्वर्ण और 60 किलोग्राम में रोहतक के लोकेश ने स्वर्ण, निखिल ने रजत तथा अंबाला के दिपांशु ने कांस्य पदक जीते। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि कमल सैनी रहे। हरियाणा के महासचिव सोमबीर वशिष्ठ ने बताया कि प्रदेश के 17 जिलों से कुल 115 महिला और पुरुष खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed