फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, woman, panditji

पंडितजी नहीं पहुंचे तो महिला ने पूरी कराई लग्र की रस्म

Mon, 25 Apr 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 25 Apr 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, woman, panditji
महिला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 मंदिरों में महिलाओं के प्रवेश को लेकर मचे बवाल के बीच जिले के बाढड़ा कस्बे में एक नवविवाहिता महिला ने सैकड़ों साल पुरानी परंपरा बदल दी। हुआ यूं कि देवर के लग्र (टीका) समारोह का मंडप सजा था, ब्राह्मण (पुरोहित) का इंतजार हो रहा था। काफी इंतजार के बाद भी पंडितजी नहीं पहुंचे तो नवविवाहिता ने अपने देवर के लग्र में खुले घूंघट से सारे मांगलिक कार्य संपन्न करवा कर सशक्त नारी की बानगी पेश की।
विज्ञापन


रविवार को इनेलो अनुसूचित सेल के पूर्व जिलाध्यक्ष व दलित नेता मनफूल सिंह आर्य के चचेरे भाई शिक्षक मुकेश व हरियाणा पुलिस के जवान सुनील का  उनके ससुरालजन लग्र टीका लेकर पहुंचे तो उसी समय पंडित जी की कमी खली। परिजनों ने साथ लगते गांवों में भी संपर्क साधा तो भी बात नहीं। कार्यक्रम में देरी पर खुसर फुसर शुरू हुई तो आखिरकार मामला अंदर महिलाओं तक पहुंच गया। इस पर मनफूल आर्य के छोटे भाई सरकार शिक्षक अनूप सिंह की पत्नी अनीता देवी, जो स्वयं कन्या गुरुकुल पंचगावां की छात्रा रही, ने लग्र कार्यक्रम संपन्न करवाने की बात कही तो घर की बुजर्ग महिला व पुरुषों ने कड़ा विरोध जताया लेकिन उसने कहा कि जब सारा परिवार शिक्षित, जागरूक नौकरी पेशे व समाज से कुरीतियों दूर करने के अलावा अधिकार पाने के लिए संघर्षरत है तो उन पर ये बंदिशें क्यों और अनीता के अपनी हठ पर अडने पर सब राजी हो गए और उक्त महिला ने समाज की पुरानी रुढ़िवादी परंपराओं को ठेंगा दिखाते हुए पांच सौ ग्रामीणों की मौूजदगी में बिना घूंघट सारा कार्य संपन्न कराया। कार्यक्रम में मौजूद मुख्तयार सिंह, दलित नेता मनफूल सिंह आर्य, किसान नेता प्रकाश पहलवान, युवा क्लब अध्यक्ष कुलदीप श्योराण, सूबेदार सुरजभान, सुरजपाल, देवीलाल नंबरदार, कपूर सिंह, पंच धर्मपाल, डा. मनफूल, बीरसिंह सभ्रवाल, बलबीर पंच, रमेश कुमार ने बताया कि गांव की शिक्षित विवाहिता के इस कदम से उन्हें हैरानी तो हुई लेकिन जागरूकता के नाम पर जीती जागती मिसाल भी मिली।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed