{"_id":"56fd76c14f1c1b964bf00123","slug":"bhiwani-news-weddeing-card-uncle-road-accident-nephew","type":"story","status":"publish","title_hn":"भतीजी की शादी का कार्ड देने गए चाचा की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भतीजी की शादी का कार्ड देने गए चाचा की सड़क हादसे में मौत
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Fri, 01 Apr 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भतीजी की शादी का कार्ड देने गए मालपोष निवासी पूर्व फौजी की शादी से एक दिन पहले सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की कार बुधवार रात सड़क किनारे खड़ी ट्राली से टकरा गई। गुरुवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने इस संबंध में ट्रैक्टर-ट्राली चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव मालपोष निवासी सुदेश की भतीजी की बृहस्पतिवार को शादी थी। बुधवार शाम वह सांजरवास अपने किसी परिचित के यहां शादी का कार्ड देने गाड़ी लेकर गया था। देर राम वह कार्ड देकर सांजरवास से वापस अपने गांव के लिए निकला था। सांजरवास से कुछ दूर चलते ही सड़क किनारे गन्ने से लदी खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली से उसकी गाड़ी टकरा गई। बताया जा रहा है कि ट्राली पर न तो कोई लाइट व रिफ्लेक्टर भी नहीं लगा था। घटना में सुदेश गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद मौके से गुजर रहे राहगीरों ने उसे संभाला और उपचार के लिए चरखी दादरी के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचें। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर घटना का पता चलते ही घर में मातम पसर गया। देर रात ही परिजन सिविल अस्पताल पहुंच गए। सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया। परिजनों के बयान पर पुलिस ने इस संबंध में चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।