फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, water tank, dead body, migrant person

वाटर टैंक में मिला प्रवासी व्यक्ति का शव

Fri, 29 Jul 2016 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 29 Jul 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, water tank, dead body, migrant person
प्रतीकात्‍मक इमेज - फोटो : अमर उजाला
भिवानी के चरखी दादरी में महेंद्रगढ़ रोड पर सर्विस स्टेशन के समीप बने वाटर टैंक में डूबने से प्रवासी व्यक्ति की मौत हो गई। शहर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। शव को सिविल अस्पताल में रखा गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार महेंद्रगढ़ रोड स्थित सर्विस स्टेशन  के समीप वाटर टैंक में डूबने से उत्तरप्रदेश के एटा निवासी हरबीर सिंह की मौत हो गई। बताया जाता है कि हरबीर को उसके मामा ने यहां बुलाया था। हरबीर का मामा इस सर्विस स्टेशन के समीप चाय की दुकान चलाता है। पिछले कुछ रोज से हरबीर का मामा कही बाहर गया हुआ था ऐसे में हरबीर ही अकेला चाय की दुकान संभाल रहा था।
विज्ञापन


बुधवार देर शाम हरबीर वाटर टैंक में नहाने गया था। उसके कपड़े टैंक के समीप मिले हैं। सवेरे कुछ लोगों ने हरबीर का शव वाटर टैंक में देखा। घटना की सूचना शहर पुलिस को दी गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित किया। समाचार लिखे जाने तक मृतक के परिजन चरखी दादरी नहीं पहुंच सके थे। जांच अधिकारी राधेश्याम ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज होने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed