फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, water crisis, bhiwani water crisis, ladies, on road, protest

पानी के लिए सड़क पर उतरी महिलाएं

Tue, 21 Jun 2016 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 21 Jun 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, water crisis, bhiwani water crisis, ladies, on road, protest
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी में पानी की समस्या से बिफरी ढाणी राय सिंह गली नंबर दो व तीन की महिलाएं सड़क पर उतरी। सराय चौपटा में मुख्य मार्ग को जाम कर नारे लगाए। करीब एक घंटा मुख्य मार्ग को जाम किया। जाम की सूचना पर जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और पुलिस भी पहुंची। जाम लगाने वालों ने उन्हें नई पेयजल लाइन में कनेक्शन देने की मांग की। मगर इसी कॉलोनी की गली नंबर एक के लोग नई लाइन से कनेक्शन देने का विरोध कर रहे है। इस बात को लेकर इन गलियों में रहने वालों में आपसी झगड़ा भी चल रहा है। करीब घंटेभर के जाम और हंगामे के बाद जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने लोगों को लिखित में दिया कि वे ड्यूटी मजिस्ट्रेट लेकर कनेक्शन दिलवाएंगे।
विज्ञापन

शहर के सराय चौपटा स्थित ढाणी राय सिंह की गली नंबर दो व तीन में पेयजल संकट गहराया हुआ है। टेल पर होने के कारण बहुत कम पानी पहुंचता है। इसी क्षेत्र में नई पेयजल लाइन भी डाली गई थी मगर इसी कॉलोनी की गली नंबर एक के लोग उसमें से कनेक्शन देने का विरोध कर रहे है।
विज्ञापन


पेयजल समस्या को लेकर सोमवार को गली नंबर दो व तीन की महिलाएं सड़क पर उतरी। सुबह करीब साढ़े 11 बजे गुस्साई महिलाओं ने सराय चौपटा में मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। गुस्साई महिलाओं ने कहा कि पहले उन्हें नई लाइन से कनेक्शन दिलाओं, उसके बाद ही जाम खोला जाएगा। उनके घर पानी नहीं आ रहा। आदर्श धर्मशाला के साथ में डाली नई लाइन से कुछ दबंग लोग कनेक्शन नहीं करने देना चाहते। रोज-रोज झगड़े हो रहे है। जाम की सूचना पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिलाओं को समझाने का प्रयास किया मगर महिलाएं अपनी जिद पर अड़ी रही। बाद में जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ सुरेंद्र सरदाना, जेई अश्विनी मौके पर पहुंचे और महिलाओं को समझाने का प्रयास किया। दूसरे पक्ष से भी बात की। गली नंबर एक के लोगों ने कहा कि बड़ी मुश्किल से अधिकारियों, मंत्रियों के चक्कर काट-काटकर नई लाइन डलवाई है। यहां से अन्य गलियों को कनेक्शन दिया गया तो पहले की तरह पेयजल समस्या होगी। एसडीओ व जेई ने वॉल्व लगाकर जोन में सप्लाई देने की भी बात कही मगर वे नहीं माने। इस कारण काफी हंगामा हुआ। आखिरकार जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि ड्यूटी मजिस्ट्रेट को साथ लेकर जबरन इस नई लाइन में कनेक्शन दिलाए जाएंगे। जाम लगाने वाली महिलाओं की जिद के कारण अधिकारियों को यह बात लिखित में भी देनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टेल की कॉलोनी और पुरानी लाइन होने के कारण पूरा पानी नहीं पहुंच रहा है। आदर्श धर्मशाला के पास डाली नई लाइन को लेकर कॉलोनी वालों में विवाद है। अब ड्यूटी मजिस्ट्रेट को साथ लेकर कार्रवाई की जाएगी।
सुरेंद्र कुमार, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed