{"_id":"576451644f1c1b272a11b7a5","slug":"bhiwani-news-unkonwn-vehicle-dead-colapse-teacher","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से शिक्षक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से शिक्षक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से सुबह घूमने निकले गांव समसपुर निवासी एक शिक्षक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में करवाकर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दिए बयान में गांव समसपुर निवासी बिजेंद्र ने बताया कि उसका भाई बलराज शुक्रवार सुबह सैर करने के लिए घर से निकला था। अभी वह गांव से कुछ दूर ही चला था कि इसी दौरान अज्ञात वाहन चालक ने उसे टक्कर मार दी। घटना में बलराज गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी दौरान बलराज के सड़क पर पड़ा होने की सूचना उन्हें किसी ग्रामीण ने दी। इसके बाद वो तथा अन्य परिजन मौके पर पहुंचे और वहां लहूलुहान हालत में पड़े बलराज को संभाला मगर तब तक वह दम तोड़ चुका था। उन्होंने मामले की सूचना सदर थाने में दी। सूचना पाकर सदर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया।
मृतक के भाई बिजेंद्र के बयान पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जल्द ही आरोपी का पता लगाकर गिरफ्तार कर लेगी। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
एसआई राजबीर, जांच अधिकारी