फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, two, children, lady, missing

दो बच्चों संग महिला लापता

Mon, 16 Jan 2017 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 16 Jan 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, two, children, lady, missing
Missing

विज्ञापन
भिवानी शहर के आजाद नगर से एक महिला अपनी चार साल की बच्ची व ढ़ाई साल के बच्चे के साथ संदिग्ध हालत में लापता हो गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश करना शुरू कर दिया है।
ज्ञात हो कि 11 जनवरी की रात को आजाद नगर से करीब 25 वर्षीय महिला प्रिंयक अपनी चार वर्षीय बच्ची कशिश व ढ़ाई वर्षीय बेटे यश के साथ संदिग्ध हालात में लापता हो गई। परिजनों ने आसपास काफी तलाश की मगर कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना जैन चौक चौकी में दी। महिला के पति शशिकांत ने बताया कि पत्नी व बच्चों की काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं लगा। पुलिस ने महिला के फोन की कॉल डिटेल भी निकलवाई और कॉल लोकेशन से भी ट्रेस करने का प्रयास किया फिर भी कामयाबी नहीं मिली। मामले में चौकी से हेड कांस्टेबल अमर सिंह ने बताया कि महिला व बच्चों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


लापता युवती का नहीं लगा सुराग
खरक चौकी क्षेत्र के एक गांव वासी युवती का सात माह बाद भी कोई सुराग नहीं लगा है। परेशान परिजन चौकी के चक्कर लगा रहे हैं। 28 मई 2016 में संदिग्ध हालात में 18 वर्षीय लापता हो गई थी। मगर अब तक भी युवती के बारे में कोई सूचना नहीं मिली है और न ही पुलिस सुराग लगा पाई है। मामले में खरक चौकी इंचार्ज राजबीर सिवाच ने बताया कि युवती की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed