फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, train, hit, army person, dead

मालगाड़ी की चपेट में आने से फौजी की मौत

Wed, 12 Oct 2016 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 12 Oct 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, train, hit, army person, dead
goods train

विज्ञापन
भिवानी में मालगाड़ी की चपेट में आने से एक फौजी की मौत हो गई। फौजी दो महीने की छुट्टी आया था और अपने घर नहीं पहुंचा था। पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया।

हादसा सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे का है। भिवानी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन के पास अचानक एक व्यक्ति मालगाड़ी की चपेट में आ गया। व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर जीआरपी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जेब से मिले कागजात के आधार पर उसकी पहचान नांगल चौधरी के गांव कमानिया वासी बलवंत(40) के रूप में हुई। वह फौजी है और दो महीने की छुट्टी पर घर आया था। मगर घर पहुंचने से पहले ही यह हादसा हो गया। सूचना पर गांव से परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने मृतक के चाचा राम सिंह के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया। मामले में जीआरपी चौकी इंचार्ज ओमप्रकाश ने बताया कि मामले में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


पत्नी से मिलकर आया था फौजी
मृतक फौजी बलवंत सिंह विशाखापटनम में तैनात था। छह अक्तूबर से वह दो माह की छुट्टी आया था। पुलिस जांच में उसकी जेब से सिरसा जाने और आने की टिकट मिली है। उसकी पत्नी सिरसा में गेस्ट टीचर कार्यरत है। जिससे कयास लगाए जा रहे है कि वह अपनी पत्नी से मिलकर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed